एक्सप्लोरर

10 रुपये के इस देसी फल के सामने फेल हैं बड़ी-बड़ी दवाइयां, डायबिटीज कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन, कब्ज से भी दिलाता है छुटकारा

कैथ या वुड एप्पल फल सेहत का खजाना है. इसका सेवन डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, कैंसर, पाइल्स और पेट की समस्याओं को कम करने का काम करता है.

Kaitha Fruit Benefits : एक ऐसा फल है जो सेब, संतरा और केला जैसे फल से गई गुना ज्यादा फायदेमंद है. बहुत कम लोग ही इसके बारें में जानते हैं. लेकिन अगर इसे रोजाना खाया जाए तो कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है या कई बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है. इस फल का नाम है कैथ (Kaitha). कुछ लोग इसे वुड एप्पल नाम से भी जानते हैं. इस फल के सेवन से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल (Diabetes-Cholesterol) कंट्रोल में रहता है. इससे पाचन बेहतर रहती है और पाइल्स जैसी समस्या से भी राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं क्यों इतना फायदेमंद है ये फल और कहां मिलता है...
 
कैथ फल क्या है, यह क्यों इतना फायदेमंद
हल्का हरा और खाकी कलर के इस फल का वैज्ञानिक नाम लिमोनिया एसिडिसिमा है. इसका सेवन सेहत के लिए चमत्कारिक हो सकता है. प्रति 100 ग्राम कैथ में ही 140 कैलोरी मिल जाती है. इसमें कार्बोहाइड्रेट जबरदस्त मात्रा में पाया जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, इस फल में फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन और आंत की सेहत को बेहतर बनाने का काम करता है. वुड एप्पल में विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. विटामिन A और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी ये फल भरपूर होता है.
 
कैथ के 6 जबरदस्त फायदे
 
इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
विटामिन विटामिन C से भरपूर कैथ फल के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. इसे खाने से शरीर रोगों से लड़ने के लिए मजबूत हो जाता है और बीमारियां दूर ही रहती हैं.
 
आंखों का दोस्त है कैथ फल
विटामिन A का अच्छा स्रोत होने के चलते कैथ आंखों की सेहत को बनाने में मददगार है. इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है. इसमें पाए जाने वाले पोटैशियम और फाइबर से हार्ट भी दुरुस्त रहता है.
 
डाइजेशन बनाए बेहतर
कैथ फल में फाइबर की अच्छी मात्रा मिलती है. इसके सेवन से पाचन बेहतर बनता है. कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकती है. पाइल्स में भी ये फल गजब का असरदार होता है. पाइल्स की समस्या से परेशान लोगों को हेल्थ एक्सपर्ट इस फल को खाने की सलाह देते हैं.
 
कैंसर से भी बचाने में आता है काम
वुड एप्पल यानी कैथ में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में हेल्प करते हैं और कैंसर का जोखिम कम करते हैं. इसके सेवन से शरीर के अंदर इंफ्लेमेशन भी कम होता है.
 
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
फाइबर और विटामिन C का भंडार कैथ पाचन सिस्टम में ग्लूकोज पैदा करता है और ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रखता है. इसका रस पीने से ब्लड शुगर लेवल कम रखने में मदद मिल सकती है.
 
कोलेस्ट्रॉल कम करे
हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करना है तो रोजाना कैथ फल का सेवन करना चाहिए. फाइबर और विटामिन C से भरपूर होने के चलते ये शरीर के अंदर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकता है. इसका मुरब्बा बनाकर भी खा सकते हैं. 
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget