एक्सप्लोरर

Dengue Care: डेंगू होने के बाद क्या करना चाहिए, क्या नहीं, एक्सपर्ट्स से जानें

डेंगू होने पर तेज बुखार आना, सिरदर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी आना, आंखों के पीछे दर्द होना, ग्रंथियों में सूजन और स्किन पर लाल चकत्ते होने जैसी समस्याएं होती हैं.

Dengue Care : बारिश का मौसम आ गया है. इन दिनों मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. डेंगू के मच्छरों का आतंक भी बढ़ जाता है. मादा मच्छर के काटने से होने वाले डेंगू का असर समय पर इलाज न हो तो जान भी जा सकती है.

डेंगू होने पर तेज बुखार आना, सिरदर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना, उल्टी आना, आंखों के पीछे दर्द होना, ग्रंथियों में सूजन और स्किन पर लाल चकत्ते होने जैसी समस्याएं होती हैं. ऐसे में मरीज का खास ख्याल रखना चाहिए. उन्हें खुद की कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए. यहां जानिए डेंगू होने के बाद किन बातों का ख्याल रखना चाहिए...

डेंगू होने के बाद इन बातों का रखें ध्यान

1. सही समय पर पहचान
डेंगू की सही समय पर पहचान बेहद जरूरी है. अगर किसी को बुखार के साथ कंपकपी, सिरदर्द, कमजोरी या थकान हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए. बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा नहीं लेनी चाहिए. सही समय पर इलाज करवाकर डेंगू से बच सकते हैं.

2. डाइट संतुलित रखें
डेंगू के मरीजो को अपनी डाइट को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. डाइट संतुलित हो. उसमें ताजा फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स, बीन्स और बीज शामिल करने चाहिए. इस दौरान बाहर का खाना, जंक फूड, मसालेदार, ऑयली, डिब्बा बंद और प्रोसेस्ड फूड पूरी तरह अवॉयड करना चाहिए. चीनी वाले ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा नहीं पीना चाहिए.

3. लिक्विड ज्यादा लें
डेंगू होने के बाद मरीज को ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लेना चाहिए. सूप, अदरक या पुदीना चाय पीना फायदेमंद हो सकता है. शरीर को हाइड्रेटेड रखें. खीरा, तरबूज जैसे पानी से भरपूर चीजें खाएं.

4. शराब-सिगरेट न पिएं
डेंगू होने के बाद गलती से भी शराब-सिगरेट का सेवन नहीं करना चाहिए, वरना डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है और स्थिति खतरनाक हो सकती है. इसलिए ऐसी चीजों से दूरी बनानी चाहिए.

5. मच्छरों से बचकर रहें
घर में मच्छरों से बचने के लिए हर उपाय करें. मच्छरदानी लगाएं, स्प्रे या क्रीम का उपयोग करें. पूरी बाजू के कपड़े पहनकर रखें. घर के आसपास पानी न जमा होने दें और रुके पानी को जितना जल्दी हो सके साफ करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ये कैंसर है बेहद खतरनाक, जानकारी के अभाव में हर 7 मिनट में जा रही एक महिला की जान, इन बातों का रखें ध्यान

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget