एक्सप्लोरर

Dengue: बिना लक्षण मिल रहे ये संकेत तो संभल जाइए, कहीं आप डेंगू की चपेट में तो नहीं

Dengue Symptoms: डेंगू और वायरल फीवल के लक्षण करीब-करीब एक समान होते हैं. अगर इसे पहचानने में भूल हो जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है. इसलिए लक्षण दिखें तो बिना देरी के डॉक्टर से मिलना चाहिए.

Dengue And Viral Fever: मौसम में बदलाव के साथ ही डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है. मौसमी बीमारियों और डेंगू के बीच अंतर कर पाना काफी मुश्किल होता है. कई बार ये भूल सेहत के लिए खतरनाक हो जाता है. आजकल बिना लक्षण के भी डेंगू (Dengue) होने का खतरा बढ़ गया है.
 
कई बार लोग डेंगू को वायरल फीवर समझ लेते हैं और उसी के अनुसार इलाज करने लगते हैं. ऐसी भूल करने से बचना चाहिए. हर किसी की सलाह लेने की बजाय आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए. ताकि सही ट्रीटमेंट हो सके. आइए जानते हैं डेंगू और वायरल फीवर में अंतर. ताकि आप इलाज में लापरवाही बरतने से बच सकें.. 
 
डेंगू जानलेवा है 
बीते कुछ दिनों से देश की अलग-अलग जगहों पर डेंगू के मामले लगातार बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, मौसम बदलने की वजह से वायरल फीवर होने के साथ-साथ डेंगू बुखार के मामले भी लगातार आ रहे हैं. मच्छरों के काटने से होने वाला डेंगू बुखार किसी को भी हो सकता है. डेंगू का मामला गंभीर होने पर जानलेवा भी हो सकता है. इसलिए, सभी लोगों को मच्छरों के काटने से बचने के तरीके जरूर अपनाने चाहिए.
 
बिना लक्षणों के भी हो सकता है डेंगू
आम तौर पर, डेंगू बुखार के मामले में मरीज में लक्षण कुछ दिनों में ही दिखने लगते हैं, लेकिन अक्सर डेंगू का संक्रमण बिना किसी लक्षण के भी शिकार बना सकता है. हमारे पास डेंगू और वायरल फीवर के बीच का अंतर पहचानने की समझ होना बेहद ज़रूरी है. क्योंकि, समय से सही इलाज मिलने पर डेंगू का खतरा कम किया जा सकता है और मरीज की जान बचाई जा सकती है.
 
डेंगू और वायरल फीवर का कैसे पहचानें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डेंगू और वायरल फीवर के कई लक्षण बिल्कुल एक जैसे ही होते हैं. जैसे- सर्दी होना, खांसी की दिक्कत, सिरदर्द से परेशानी, शरीर में दर्द होना, और बुखार आना. इन लक्षणों की वजह से ही अक्सर लोग डेंगू और वायरल फीवर को पहचान नहीं पाते हैं. हालांकि, डेंगू होने के मामले में, इसके कुछ लक्षण मरीज के शरीर पर बिल्कुल साफ तौर पर दिखते हैं. इन दोनों के बीच कुछ लक्षण शुरुआती हैं, इसलिए समय रहते ही इनका इलाज करा लेना चाहिए..
  • डेंगू के शिकार हुए मरीजों के शरीर पर खून के थक्के जैसे चकत्ते बन जाते हैं. 
  • वायरल फीवर में शरीर का तापमान 101 डिग्री फारेनहाइट के बीच रहता है, जबकि डेंगू से मरीजों में बुखार 103 से104 डिग्री फारेनहाइट तक रहता है. 
  • डेंगू के हर मरीज तेज बुखार के साथ अन्य लक्षण भी दिखें, ऐसा ज़रूरी नहीं है. कुछ लोगों में वायरल फीवर के लक्षण जैसे बुखार आना, ठंड लगना, सिरदर्द होने पर डेंगू भी हो सकता है. 
  • अगर मरीज को करीब 3-4 दिनों से फीवर बना हुआ है और दवा देने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है, तो ऐसे में डॉक्टर से मिलना चाहिए.
जानलेवा हो सकता है डेंगू
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर डेंगू का सही समय पर इलाज न किया जाए, तो मरीज की हालत गंभीर हो सकती है और उसकी जान को भी खतरा हो सकता है. एशियाई और लैटिन अमेरिकी देशों में मरीजों की मौत की एक बड़ी वजह डेंगू ही है. गंभीर मामलों में डेंगू की वजह से मरीज में बहुत ज़्यादा रक्तस्राव, ब्लड प्रेशर में अचानक उतार-चढ़ाव होने जैसी में समस्या भी हो सकती है। अगर सही समय पर डेंगू का इलाज किया जाए तो मरीज को बचाया जा सकता है.
 
बचाव है जरूरी, सावधानी बरतें
बीते दिनों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ने से, लोगों को इससे बचने के तरीके अपनाना बेहद ज़रूरी है. मच्छरों से दूरी बनाकर रखें, लंबी बाह के कपड़े पहनें, अपने घर के अंदर और बाहर दवाइयों का छिड़काव करें और पानी जमा होने से रोकें. छोटे-छोटे तरीके अपनाने से डेंगू से बचा जा सकता है. सबसे खास बात सही पर इलाज कराना बेहद ज़रूरी है.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget