एक्सप्लोरर

Health Tips: अच्छी नींद पाने के आसान उपाय, सही पोजिशन में सोने से आयेगी सुकून भरी नींद

Health Tips: अगर रात में 7-8 घंटे की सुकूनभरी नींद आ जाये तो पूरा दिन फ्रेश रहता है और अगर रात को अच्छी नींद ना आये तो अगला दिन चिड़चिड़ाहट में जाता है. अच्छी नींद का संबंध फिजिकल और मेंटल हेल्थ से भी है. ऐसे में सोने की सही पोजिशन और कुछ दूसरी आदतें आपको अच्छी नींद दिलाने में मददगार साबित हो सकती है.

Health Tips: अच्छी नींद स्वस्थ शरीर की निशानी है.  ज्यादातर लोग रात में 6-8 घंटे की नींद लेते हैं लेकिन कुछ लोगों को गहरी नींद नहीं आती .खराब नींद की वजह से सुबह उठने के बाद फ्रेश और खुश महसूस नहीं करते हैं. अगर नींद की क्वालिटी अच्छी नहीं है या रातभर करवट बदलते रहते हैं तो आगे चलकर गंभीर समस्या हो सकती है. लंबे टाइम तक नींद की कमी और अच्छी नींद न लेने से आपको कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं. साउंड स्लीप के लिए जरूरी है कि आप सही पोजिशन में सोयें. वैसे तो रात में सभी लोग कई बार करवट बदलते हैं लेकिन फिर भी जरूरी है कि आप सही पोजिशन में सोने की कोशिश करें. आज हम आपको बतायेंगे तीन स्लीपिंग पोजिशन और उनके फायदे-नुकसान

करवट से सोना सबसे अच्छा सोने के लिए सबसे अच्छी पोजिशन लेफ्ट करवट से सोना है. ये पोजीशन आपके हार्ट के लिए भी बेहतर है और इससे आपके शरीर में दर्द होने की संभावना भी बहुत कम होती है. प्रेगनेंट लेडीज को भी बाईं करवट से सोने की सलाह दी जाती है और ये पोजिशन मां और बच्चे दोनों के लिए हेल्दी मानी जाती है. वैसे ज्यादातर लोग रातभर लेफ्ट और राइट दोनों करवट लेकर सोते हैं लेकिन लेफ्ट साइड से सोने में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. करवट लेकर सोने से सोने में खर्राटे भी कम आते है. इसलिए करवट लेकर सोना अच्छी नींद के लिए बेहतर माना जाता है.

सीधे पीठ के बल सोना पीठ के बल सोने में ज्यादा आराम नहीं रहता है इसीलिए बहुत कम लोग पीठ के बल सोते हैं. हालांकि रात में सोने में कई बार लोग पीठ के बल भी सो जाते हैं.  पीठ के बल सोने में रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट मिलता है इसलिए इस पोजीशन में सोने से आपको गले का दर्द नहीं होता, पाचन अच्छा रहता है. साथ ही मोटे पेट वाले इस पोजिशन में कंफर्टेबल फील करते हैं  लेकिन इस पोजीशन में सोने वालों की नींद ज्यादा खुलती है और खर्राटों की समस्या भी रहती है.

उल्टा होकर पेट के बल सोना पेट के बल सोने को बेबी पोज भी कहते हैं लेकिन ये पोशिजन छोटे बच्चों के लिए ठीक है. बड़े लोगों को इस तरह सोने में आराम नहीं पड़ता. हालांकि जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या होती है, उन्हें इस पोजीशन में सोने से थोड़ा लाभ मिल सकता है. इसके अलावा अगर किसी खास दिन आपके सीने में थोड़ी जलन है, तो भी आपके लिए इस पोजीशन में सोना बेहतर है. बाकी हेल्दी लोगों के लिए इस पोजिशन में सोना मुश्किल है क्योंकि इससे पेट पर दबाव पड़ता है.

अच्छी नींद के लिए जरूरी बातें सोने की पोजिशन अच्छी नींद के लिए बेहद जरूरी है इसलिए सोने में जो पोजिशन आपको आरामदायक लगे उस पोजिशन में सोना बेहतर है. इसके अलावा अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए आपके शरीर का थकना भी बहुत जरूरी है इसलिए अगर आप शारीरिक मेहनत कम करते हैं, तो शाम के समय थोड़ी एक्सरसाइज करें, पैदल चलें, डांस करें या स्विमिंग करें इससे आपको अच्छी नींद आएगी. साथ ही सही तकिया और सही गद्दे भी आपकी सुकूनभरी नींद के लिए जरूरी है. अगर साउंड स्लीप चाहिये तो योगा, मेडिटेशन और सही वक्त पर सोना और जागना भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

Chanakya Niti: सम्मान देने से मिलता है, बड़ों के साथ हमारा व्यवहार कैसा होना चाहिए, जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
दिल के स्टेंट में ऐसे ठगते हैं अस्पताल, जानें क्या है सही कीमत?
Right Age for Ear and Nose Piercing: नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?
नाक-कान छिदवाने की सही उम्र क्या है, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget