एक्सप्लोरर

Health Tips: हेल्दी रहने के लिए कितने तरह के विटामिन की है जरूरत? एक्सपर्ट्स से जानिए

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई बार विटामिन की जरूरत भोजन से नहीं पूरी हो पाती है, ऐसे में कुछ सप्लीमेंट्स की मदद ली जा सकती है. हालांकि, इससे बचना चाहिए, डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

Important Vitamins: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए विटामिंस की जरूरत होती है. इनसे शरीर ताकतवर बनता है और बीमारियों से दूर रहता है. विटामिंस की कमी से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और शरीर बीमारियों का घर बन सकता है. शरीर में विटामिंस की कमी का असर साफ देखने को मिलता है. एक-दो नहीं बल्कि हमारे शरीर को रोजाना कई तरह के विटामिंस की आवश्यकता होती है. इन्हें कई सोर्स से पाया जा सकता है. इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हमारी बॉडी के लिए कितने तरह के विटामिंस की जरूरत होती है और इनका सोर्स क्या है...

हर दिन कितने विटामिंस की जरूरत
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हेल्दी रहने के लिए किसी इंसान को हर दिन कितनी मात्रा और कितनी तरह के विटामिंस की जरूरत होती है, ये उसकी उम्र, लिंग और हेल्थ कंडीशन पर डिपेंड करता है. हालांकि, ये विटामिंस कौन-कौन से हैं, इसका भी ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.

विटामिंस कितने तरह के होते हैं
कुल 13 तरह के विटामिंस होते हैं. जिनमें से 9 पानी में घुलने वाले और 4 वसा में घुलने वाले विटामिन होते हैं. इन विटामिंस में विटामिन A, विटामिन B1, विटामिन B2, विटामिन B3, विटामिन B5, विटामिन B6, विटामिन B7, विटामिन B9, विटामिन C, विटामिन D, विटामिन E और विटामिन K शामिल हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इनमें से कुछ को अनिवार्य रूप से डेली लेना चाहिए. 

रोजाना शरीर के लिए अनिवार्य विटामिंस कौन-से
विटामिन ए
विटामिन सी
विटामिन ई
विटामिन बी6
विटामिन बी12 

क्या सिर्फ खाना खाकर पूरी कर सकते हैं विटामिन की जरूरत
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि विटामिंस की जरूरतों को पूरा करने के लिए खाना अहम रोल निभाता है. अपने आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और डेयरी प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करना चाहिए. विटामिन C के लिए खट्टे फल, विटामिन K के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां और विटामिन E के लिए नट्स-सीड्स जरूर खाना चाहिए. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई बार विटामिन की जरूरत भोजन से नहीं पूरी हो पाती है, ऐसे में कुछ सप्लीमेंट्स की मदद ली जा सकती है. हालांकि, इससे बचना चाहिए, डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. कोशिश करनी चाहिए कि भोजन से ही विटामिंस मिल जाए.

ज्यादा विटामिंस भी हानिकारक
डॉक्टर्स के मुताबक, इम्यून सिस्टम से लेकर हेल्दी स्किन, बाल, मेटाबॉलिज्म यानी ओवरऑल हेल्थ के लिए विटामिंस बेहद जरूरी होते हैं लेकिन अगर इसकी ज्यादा मात्रा हो जाए तो हानिकारक भी हो सकते हैं. जैसे- अगर विटामिन ए की मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाए तो लिवर को नुकसान हो सकता है. चूंकि सप्लीमेंट्स लेने से विटामिंस शरीर में ज्यादा मात्रा में पहुंच सकते हैं, इसलिए आहार के जरिए ही विटामिंस की जरूरतों को पूरी करने की कोशिश करनी चाहिए. किसी तरह के कंफ्यूजन में डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget