एक्सप्लोरर

ज्यादा मीठा या तीखा खाने की होती है क्रेविंग तो इसे ना करें नजरअंदाज, समझें आपसे क्या कह रही है आपकी बॉडी

हर क्रेविंग का मतलब पोषण की कमी नहीं होता है. कई बार यह हार्मोनल बदलाव, तनाव या मन की स्थिति से भी जुड़ी होती है, लेकिन अगर कोई आदत बार-बार हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Food Craving signals: कभी चॉकलेट खाने का दिल करता है, तो कभी चटपटा गोलगप्पा. कभी-कभी तो बर्फ ही चबाने का मन करता है. ऐसा सिर्फ स्वाद के लिए नहीं होता, बल्कि आपकी बॉडी कुछ सिग्नल भेज रही होती है. हमारी क्रेविंग्स सिर्फ मूड का हिस्सा नहीं, बल्कि न्यूट्रिएंट्स की कमी का इशारा हो सकती हैं. इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, वरना धीरे-धीरे कई गंभीर समस्याएं जन्म ले सकती हैं. आइए जानते हैं कौन सा स्वाद क्या कहता है...

यह भी पढ़ें : क्या भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा रहा आपका सिरदर्द, जानें कैसे रखें अपना ख्याल?

जब मन मीठा खाने का करे

अगर आपको अक्सर मिठाइयों या शुगर वाली चीजों की तलब लगती है, तो आपके शरीर में मैग्नीशियम, क्रोमियम या ट्रिप्टोफैन की कमी हो सकती है. ये सारे न्यूट्रिएंट्स दिमाग में हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन को बैलेंस करने में मदद करते हैं. ऐसा होने पर डार्क चॉकलेट, केला, ड्राई फ्रूट्स या ओट्स खाएं और प्रोसेस्ड शुगर से बचें.

तीखा खाने का मन क्यों कर रहा

अगर आपको हर चीज में तीखापन चाहिए, तो ये आपकी बॉडी की थकान या स्लो मेटाबॉलिज्म का संकेत हो सकता है. तीखा खाना शरीर का टेंपरेचर और एनर्जी लेवल बढ़ाता है. इसके लिए हेल्दी तीखे ऑप्शन लें जैसे हरी मिर्च, अदरक या हल्का मसालेदार खाना. जरूरत से ज्यादा तीखा खाना पेट की सेहत बिगाड़ सकता है,  इस बात का ख्याल रखें.

नमकीन या तला-भुना क्यों भाता है

बार-बार नमकीन, चिप्स या फ्रेंच फ्राइज खाने की इच्छा होना, सोडियम की कमी, डिहाइड्रेशन (Dehydration) या यहां तक कि थायरॉयड असंतुलन का संकेत हो सकता है. इसके लिए नींबू पानी या नारियल पानी पिएं. प्रोसेस्ड स्नैक्स की बजाय भुना चना या नट्स खाएं.

चॉकलेट खाने का मन करे तो

अगर आपको दिन में कई बार चॉकलेट खाने का मन करता है, तो यह शरीर में मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है. इस कमी को पूरा करने के लिए आप बादाम, काजू, बीज, दालें और साबुत अनाज शामिल कर सकते हैं.

बर्फ चबाने का मन करे तो

बर्फ खाने की जबरदस्त इच्छा (Pagophagia) को आमतौर पर शरीर में आयरन की कमी से जोड़ा जाता है. अगर आपको भी ये आदत है, तो पालक, गुड़, अनार और आयरन युक्त चीज़ें डाइट में ज़रूर शामिल करें.

चॉक या मिट्टी जैसी चीजें खाने की क्रेविंग

अगर आपको चॉक, मिट्टी या साबुन जैसी चीजें खाने की क्रेविंग होती है, तो यह एक गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है, जिसे Pica कहा जाता है. यह आमतौर पर आयरन या अन्य जरूरी मिनरल्स की कमी से होता है. ऐसी स्थिति में डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget