एक्सप्लोरर

Health Tips: डेंगू के कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जो ठीक होने के बाद भी नहीं जाते, रिकवर होने के बाद भी रहती हैं ये समस्याएं

डेंगू एक खतरनाक बीमारी है. इसमें मरीज के ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है. लेकिन इससे रिकवर हो जाने के बाद भी इसके कुछ लक्षण खत्म नहीं होते हैं, तो आइए आज हम आपको डेंगू के कुछ ऐसे लक्षण बताते हैं, जो इसके रिकवर होने के बाद भी परेशान कर सकते हैं.

Health Tips: हर साल बारिश के मौसम में मच्छरों के बढ़ने से इनसे फैलने वाली बीमारियों का खतरा भी बहुत अधिक बढ़ जाता है. डेंगू मच्छरों से फैलने वाली एक खतरनाक बीमारी होती है. इस बीमारी के होने पर मरीज के ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या लगातार कम होती जाती है, जिससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है. इसके अलावा इस बीमारी को इसलिए खतरनाक समझा जाता है क्योंकि इससे रिकवर हो जाने के बाद भी इसके कुछ लक्षण आपके शरीर को पर लंबे समय तक परेशान कर सकते हैं.

डेंगू के आम लक्षण इस प्रकार होते हैं- तेज बुखार, हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते, तेज सिरदर्द, उल्टी और चक्कर आना आदि. डेंगू की गंभीरता को देखते हुए ये लक्षण कम या ज्यादा हो सकते हैं. लेकिन डेंगू से आपका शरीर पूरी तरह रिकवर हो जाने के बाद इसके कुछ लक्षण तो खत्म हो जाते हैं. लेकिन कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जो थोड़े समय तक मरीज को परेशान करते रहते हैं. डेंगू का पूरी तरह से रोकथाम करने के लिए अभी कोई वैक्सीन मौजूद नहीं है, इसलिए डेंगू के इन लक्षणों को रोकने का भी कोई अन्य उपाय नहीं है, तो आइए आज हम आपको डेंगू के कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं, जो इसके मरीज को रिकवर होने के बाद भी परेशान कर सकते हैं.

जोड़ों में दर्द की परेशानी होना डेंगू के मरीज को जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या तो रहती ही है, साथ ही इसके ठीक हो जाने के बाद भी कुछ वक्त तक जोड़ों का यह दर्द उनको परेशान करता रहता है. उनको ये दर्द अगले कुछ दिनों या कुछ सप्ताह या फिर कई वर्षों तक रह सकता है. विशेषकर ऐसे मरीजों को जिनके शरीर में पहले से ही विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा में कमी होती है, उन्हें इस दर्द का बहुत लंबे समय तक सामना करना पड़ सकता है.

कमजोरी और थकान की समस्या रहना डेंगू से ठीक हो जाने के बाद भी कुछ लोगों को थकान और कमजोरी की शिकायत रहती है. रिकवरी के बाद भी ज्यादातर लोग विशेषकर हाथों में कमजोरी महसूस करते हैं. इसके अलावा उन्हें बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है, जिसकी वजह से उनके रोजमर्रा के कामों पर प्रभाव पड़ता है.

प्रतिरक्षा प्रणाली का कमजोर होना डेंगू की चपेट में आने के बाद इंसान के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या सामान्य से बहुत कम हो जाती है, जिसकी रिकवरी धीरे-धीरे ही होती है. ऐसे में रिकवरी होने के बाद उसकी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है. जिसकी वजह से सावधानी न बरतने पर वह जल्दी-जल्दी बीमारियों की चपेट में आ सकता है. इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में अच्छा खानपान और एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है.

बालों के झड़ने की समस्या जिन लोगों डेंगू की सीवियर बीमारी हुई होती है, उनको रिकवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या शुरू हो जाती है. बालों का झड़ना भी डेंगू का एक साइड इफेक्ट होता है. लेकिन डेंगू से ठीक होने के बाद अगले कुछ महीनों तक आपको बालों के झड़ने की समस्या हो. कई मामलों में तो डेंगू के रोगियों को एलोपेशिया की समस्या भी हो सकती है, जिसकी वजह से मरीज के बाल पैचेज में भी गिरने लगते हैं. ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक होता है.

बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होना डेंगू से ठीक हो चुके लोगों के स्वभाव में अगर अचानक से थोड़े से बदलाव आने लग जाते हैं. इस रोग से ठीक होने के बाद लोगों में बेचैनी और चिड़चिड़ेपन की परेशानी थोड़े वक्त तक बनी रह सकती है.

Chanakya Niti: चाणक्य की इन बातों में छिपा है सफलता का रहस्य, आप भी जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
एनर्जी बढ़ाने का दावा या ग्राहकों से धोखा? FSSAI के निशाने पर Red Bull और Sting जैसे टॉप ब्रांड्स
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Quit Sugar For 30 Days: 30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?
30 दिन के लिए छोड़ देंगे चीनी तो क्या होगा, जानें कितनी बदल जाएगी आपकी बॉडी?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget