एक्सप्लोरर

ALERT! दिन में सोने वाले जाग जाएं...आपको हो सकता है इस बीमारी का खतरा, जानें इसके साइड इफेक्ट्स

भागती-दौड़ती जिंदगी में खानपान ही नहीं स्लीप साइकिल भी बिगड़ चुका है. काम के प्रेशर के चलते कई बार रात-रातभर नदीं नहीं आती, फिर दिन में नींद लगने लगती है, जो बेहद खतरनाक है.

Sleep And Dementia: क्या आपको भी दिन में नींद बहुत ज्यादा आती है. अगर हां तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे डिमेंशिया का खतरा बढ़ रहा है. डिमेंशिया तब होता है जब मस्तिष्क की कोशिकाएं खराब होने लगती हैं और समय के साथ धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होने लगती हैं. इससे इंसान की याददाश्त पर असर पड़ता है, भ्रम की स्थिति बनती है, पर्सनालिटी बदलने लगती है, डेली रुटीन तक में दिक्कतें आती हैं. एक स्टडी में इसका खुलासा हुआ है. बुजुर्गों में इसका खतरा ज्यादा है. डिमेंशिया (Dementia) दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है. अल्जाइमर की बीमारी (Alzheimer) इसी का एक आम प्रकार है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

खराब नींद से डिमेंशिया का खतरा

जर्नल न्यूरोलॉजी में पब्लिश नई स्टडी में खराब नींद और डिमेंशिया को जोड़ा है. इसमें पाया गया है कि दिन में बहुत ज्यादा नींद महसूस करने वाले 35.5% पार्टिसिपेंट्स में मोटरिक कॉग्नेटिव रिस्क सिंड्रोम विकसित हुआ है. करीब 3 साल तक चली इस स्टडी में 445 बुजुर्गों के बारें में जाना गया, जिनकी औसत उम्र 76 साल है. शुरुआत में सबकुछ सही रहा लेकिन बाद में नींद और डिमेंशिया का कनेक्शन पाया गया.

क्या कहती है स्टडी

शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन लोगों ने खराब नींद की शिकायत की, उनमें अच्छी नींद की गुणवत्ता वाले लोगों की तुलना में मोटरिक कॉग्नेटिव रिस्क (MCR) होने की संभावना ज्यादा थी. हालांकि, डिप्रेशन के लक्षणों को मिलाने के बाद ये कनेक्शन कमजोर हो गया, जिससे पता चला कि अगर मेंटल हेल्थ को देखा जाए तो सिर्फ खराब नींद ही एमसीआर के लिए जिम्मेदार नहीं हो सकती है.

यह भी पढ़ें : बच्चों की मेंटल हेल्थ पर सोशल मीडिया का क्या पड़ता है असर? जानें इस्तेमाल पर क्यों बैन लगा रहे हैं कई देश

दिन में सोने वालों में कई समस्याएं

अध्ययन में पिट्सबर्ग स्लीप क्वालिटी इंडेक्स (PHQI) का इस्तेमाल करके नींद की गुणवत्ता को चेक किया गया. जिसमें सोने के समय, स्लीप साइकिल बिगड़ने और दिन में एक्टिव रहने जैसे  फैक्टर्स शामिल थे. इनमें से सिर्फ दिन में बहुत नींद आना और कम उत्साह ही एमसीआर के हाई रिस्क से जुड़ा था. शोधकर्ताओं ने दिन में नींद से बचने और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने पर फोकस करने की सलाह दी है. क्योंकि दोनों ही चीजें डिमेंशिया का कारण बन सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget