एक्सप्लोरर

Kidney Health: किडनी खराब कर सकती है भीषण गर्मी, समझें इसके अलार्मिंग साइन, जानें बचने के लिए क्या करें

गर्मी और लू की वजह से ब्रेन स्ट्रोक, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ रही हैं. इतना ही नहीं तेज गर्मी से किडनी तक खराब हो जा रही है. अस्पतालों में कई ऐसे मामले आ रहे हैं.

Kidney Failure in Heat : देश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. कई जगहों का तापमान 45 डिग्री से पार चला गया है. लू भी सेहत पर बुरा असर डाल रही है. लू (HeatWave) की वजह से जान तक चली जा रही है. इसकी वजह से ब्रेन स्ट्रोक, हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ रही हैं. इतना ही नहीं तेज गर्मी से किडनी तक खराब (Kidney Failure) हो जा रही है.

अस्पतालों में कई ऐसे मामले आ रहे हैं. पहले से ही किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों की हालत तो बहुत ज्यादा खराब है. ऐसे में डॉक्टर सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो रही है, जो किडनी फेल होने का कारण बन सकती है. आइए जानते हैं इससे कैसे बच सकते हैं...

गर्मी की वजह से किडनी कैसे खराब हो जा रही है
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मी की वजह से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है. जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जो डिहाइड्रेशन की कंडीशन है. जिसकी वजह से खून गाढ़ा हो जाता है और ब्लड फ्लो कम हो जाता है.

ब्लड सर्कुलेशन सही तरह न होने से किडनी तक खून की सप्लाई सही तरह नहीं हो पाती है. जिसकी वजह से किडनी के फिल्टर प्रॉसेस पर असर पड़ता है, वह अपनी फिल्टर की क्षमता खो देती है और शरीर से गंदगी बाहर नहीं निकल पाती है. इसे एक्यूट रीनल फेलियर कहते हैं. इस समस्या को कुछ घंटे के अंदर भी हो सकती है.

एक्यूट रीनल फेलियर कितना खतरनाक
डॉक्टर के मुताबिक, एक्यूट रीनल फेलियर के ज्यादातर मरीज एक महीने के भीतर ही रिकवर हो जाते हैं लेकिन कुछ मामले ऐसे भी हैं, जब किडनी रिकवर नहीं हो पाती है. ऐसे में डायलिसिस की जरूरत पड़ती है. दरअसल, जब किडनी शरीर की गंदगी के फिल्टर नहीं कर पाती है तो शरीर में पोटैशियम और क्रिएटिनिन की मात्रा बढ़ जाती है. इन जहरीली चीजों को बाहर निकालने के लिए डायलिसिस की मदद ली जाती है.

एक्यूट रीनल फेलियर के संकेत
हाई ब्लड प्रेशर
यूरिन कम आना
हाथ पैर या दूसरे अंगों में सूजन

एक्यूट रीनल फेलियर से कैसे बचें
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि, इस भीषण गर्मी में शरीर की पानी की जरूरतों को समझकर सही मात्रा में पानी पिएं. ज्यादा से ज्यादा लिक्विड पिएं. फील्ड वर्क करने वालों को हर घंटे पानी पीना चाहिए. अपने साथ एक स्टील की बोतल रखें. उसमें पानी के अलावा नींबू-नमक या आम का पना पी सकते हैं. बीपी की समस्या वाले नमक अवॉयड करें. इससे एक्यूट रीनल फेलियर जैसी गंभीर समस्या से बच सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: Disease X: क्या है डिजीज X जिसे डॉक्टर बता रहे हैं कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा पॉवरफुल, इस तरह करें बचाव

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget