एक्सप्लोरर

सेहत पर भारी पड़ सकती है चाय की दीवानगी, शरीर में हो जाती है इस चीज की कमी! नींद पर पड़ता है असर

रिसर्च में पाया गया है कि चाय में कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर से कुछ पोषक तत्वों के अवशोषित कर सकते हैं.इसमें से सबसे प्रमुख आयरन है. आइए जानते हैं ज्यादा चाय पीने से क्यों सावधान रहना चाहिए.

Tea Side Effects : अगर आप भी चाय के दीवाने हैं, दिनभर में कई-कई कप चाय पी जाते हैं तो संभल जाएं. यह सेहत के लिए गंभीर रूप से खतरनाक हो सकता है. कुछ अध्ययन में बताया गया है कि अगर लिमिट में चाय पी जाए तो वह फायदेमंद हो सकती है लेकिन अगर ज्यादा चाय पी रहे हैं तो इसके कई नुकसान हो सकते हैं. ज्यादा चाय (Tea Side Effects) पीने से चिंता, नींद की समस्या और सिरदर्द जैसे समस्याएं हो सकती है. रिसर्च में पाया गया है कि चाय में कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर से कुछ पोषक तत्वों के अवशोषित कर सकते हैं. इसमें से सबसे प्रमुख आयरन है. आइए जानते हैं ज्यादा चाय पीने से क्यों सावधान रहना चाहिए...
 
शरीर से आयरन सोख सकती है चाय
शोध में पाया गया है कि चाय में टैनिन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है, जो कुछ चीजों में आयरन से बाइंड हो जाता है. यह पाचन तंत्र से आयरन अवशोषित कर उसे प्रभावित कर सकता है. जब शरीर में आयजन की कमी हो जाती है, तब एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है. इसकी वजह से थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए जिन लोगों में पहले से ही आयरन की कमी है, उन्हें चाय कम पीनी चाहिए.
 
नींद को प्रभावित कर सकती है चाय
चाय में कैफीन पाया जाता है, जिसकी ज्यादा मात्रा शरीर में पहुंचने से नींद की समस्या हो सकती है. शोध से पाया गया है कि कैफीन मेलाटोनिन उत्पादन पर ब्रेक लगा सकता है. इससे नींद खराब हो सकती है. मेलाटोनिन हार्मोन मस्तिष्क को संकेत देता है कि अब सोने का समय हो गया है. जब नींद नहीं पूरी होती, तब मानसिक और शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं.
 
दिल में जलन की समस्या
चाय में मौजूद कैफीन शरीर में पहुंचने पर हार्ट बर्न जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है. शोध के मुताबिक, कैफीन की वजह से पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ सकता है. इससे एसिड रिफलक्स और हार्ट बर्न की परेशानी हो सकती है. शोध में यह भी पाया गया है, जिन लोगों में पहले से ही ये दोनों समस्याएं हैं, ज्यादा कैफीन के सेवन से उनमें और भी समस्याएं हो सकती हैं.
 
प्रेग्नेंसी में ज्यादा चाय खतरनाक
अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है तो उसे ज्यादा चाय पीने से परहेज करना चाहिए. इसकी वजह से गर्भपात ही नहीं जन्म के समय बच्चे को वजन में कमी की समस्या हो सकती है.  गर्भावस्था में कैफीन से क्या नुकसान हो सकते हैं, इसका अभी तक स्पष्ट डेटा नहीं है. हालांकि, यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह कितना सुरक्षित है. हालांकि, ज्यादातर रिसर्च में पाया गया है कि हर दिन 200-300 मिलीग्राम से कम ही कैफिन का सेवन करना चाहिए.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
Embed widget