एक्सप्लोरर

क्या मोटापा कर रहा है दिमाग स्लो? ओबिसिटी और माइंड का ये कनेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

Obesity and Brain Health: WHO के अनुसार, दुनिया में हर 8 में से एक इंसान मोटापे की समस्या से जूझ रहा है. मोटापा न सिर्फ कई गंभीर बीमारियों को खतरा नहीं बढ़ा रहा, बल्कि दिमाग को भी प्रभावित कर सकता है.

Obesity and Brain Health: मोटापा दुनिया के लिए महामारी बनता जा रहा है. खराब होती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से यह समस्या तेजी से बढ़ रही है. दुनिया का हर 8वां इंसान इस समस्या से जूझ रहा है.इसकी वजह से लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं और हर साल 28 लाख लोगों की मौत हो जा रही है.

यही कारण है कि WHO भी इसे लेकर फिक्रमंद है. आजकल ज्यादातर लोग मोटापे (Obesity) को सिर्फ वजन से जोड़कर देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोटापा केवल शरीर पर ही नहीं, दिमाग पर भी असर डाल सकता है. मोटापा हमारी याददाश्त, ध्यान और सोचने की क्षमता को भी धीमा कर सकता है.

मोटापे का दिमाग पर असर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मोटापा और दिमागी ताकत के बीच गहरा रिश्ता है. मोटापा शरीर में कुछ ऐसी चीजें बढ़ा देता है जो दिमाग की सेहत पर बुरा असर डालती हैं, जैसे क्रोनिक सूजन, इंसुलिन रेसिस्टेंस और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस. इसकी वजह से दिमाग प्रभावित होता है.

मोटापा दिमाग पर असर कैसे डालता है

डॉक्टर्स के अनुसार, जब हमारे शरीर में जरूरत से ज़्यादा फैट जमा हो जाता है, तो ये दिमाग तक सही तरीके से खून पहुंचने नहीं देता है. इससे न्यूरॉन्स (दिमाग की नसें) के बीच का तालमेल बिगड़ने लगता है. लंबे समय तक ऐसा रहने से हमारी सोचने-समझने की ताकत कमजोर हो सकती है.

बच्चों पर भी असर

अगर बचपन में ही बच्चा मोटा हो जाए, तो ये उसके दिमाग (Brain) के विकास में भी रुकावट डाल सकता है. डॉक्टर बताते हैं कि बचपन में मोटापा याददाश्त, ध्यान और समस्या सुलझाने की क्षमता को घटा सकता है. यानी सिर्फ बड़ों के लिए नहीं, बच्चों के लिए भी ये खतरे की घंटी है.

खाने-पीने का दिमाग पर सीधा असर

जो लोग ज़्यादा जंक फूड, मीठी चीज़ें और तली-भुनी चीज़ें खाते हैं, उनके शरीर में सूजन और तनाव ज्यादा होता है और ये दोनों चीजें दिमाग की परफॉर्मेंस को डाउन कर देती हैं. इसके उलट, अगर आप ओमेगा-3, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें खाते हैं, तो दिमाग तेज और हेल्दी रहता है.

क्या मोटापा IQ घटाता है

डॉक्टर्स के मुताबिक, मोटापा खुद से बुद्धिमानी नहीं घटाता, लेकिन इसका असर हमारी दिमागी सेहत पर ज़रूर पड़ता है. इसका मतलब ये नहीं कि मोटे लोग कम समझदार होते हैं, बल्कि मोटापा उनकी सोचने-समझने की क्षमता को धीरे-धीरे कम कर सकता है. इसलिए जरूरी है कि हम संतुलित खाना खाएं, एक्सरसाइज करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं. इससे ना सिर्फ शरीर फिट रहेगा, बल्कि दिमाग भी तेज चलेगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget