एक्सप्लोरर

पेशाब में खून आने के मतलब सिर्फ कैंसर ही होता है? जान लीजिए जवाब

पेशाब में खून आना एक गंभीर समस्या हो सकती है, जो कई कारणों से हो सकती है. इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसा होने पर बिना हिचकिचाए डॉक्टर के पास जाकर जांच करवानी चाहिए,

Blood in Urine Reasons : पेशाब में अगर खून आ रहा है तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें. यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. यूरिन में ब्लड आने को मेडिकल टर्म में हेमट्यूरिया (Hematuria) कहते हैं. कई बार जब ऐसा होता है,जो लोग डर जाते हैं और डॉक्टर के पास जाकर इसे बताने में हिचकिचाते हैं. उन्हें लगता है कि पेशाब में खून आने का मतलब सिर्फ कैंसर (Cancer) ही होता है, लेकिन यह सच नहीं है. इसके कई कारण हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि पेशाब में खून आने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं, क्या यह कैंसर का संकेत भी है.

यह भी पढ़ें : गले की नसों के लिए कितना खतरनाक है चाकू का वार, क्या हो सकती है दिक्कत

पेशाब में खून आने के 5 कारण

1. UTI की समस्या

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) महिलाओं और पुरुषों में होने वाली एक आम समस्या है. महिलाओं में यह ज्यादा देखने को मिलती है. यूटीआई की वजह से पेशाब में जलन और दर्द हो सकती है. कुछ मामलों में इसकी वजह से पेशाब में खून भी आ सकता है.

2. किडनी स्टोन

किडनी की पथरी एक गंभीर समस्या है. इसमें पीठ और पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है. किडनी स्टोन, पेशाब में दर्द और खिंचाव की वजह भी बन सकता है. इसमें पेशाब में खून भी निकल सकता है. अगर ऐसा हो रहा है तो डॉक्टर से जरूर मिलें.

3. प्रोस्टेट में प्रॉब्लम्स

प्रोस्टेट ग्रंथि पुरुषों में पाई जाती है. जब इसकी साइज बढ़ती है तो कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इसकी वजह से पुरुषों को पेशाब में खून भी आ सकता है. बढ़ा हुआ प्रोस्टेट यूरीन में ब्लीडिंग का कारण हो सकता है.

4. किडनी की बीमारियां

किडनी की बीमारियों जैसे- किडनी कैंसर, पथरी या किसी तरह की चोट की वजह से भी यूरीन में खून निकल सकता है. अगर किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है तो पेशाब के साथ खून आ सकता है. कुछ मामलों में यह किडनी कैंसर (kidney cancer) का संकेत भी हो सकता है.

5. कैंसर

यूरिन में जलन, खून आना, रात में बार-बार पेशाब लगना प्रोटेस्ट कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसी कंडीशन में तत्काल डॉक्टर के पास जाना चाहिए और अपनी समस्या का इलाज कराना चाहिए. इसलिए पेशाब में खून आने का मतलब सिर्फ कैंसर ही नहीं होता है. इसके कई कारण हो सकते हैं. कैंसर भी इसका संकेत हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget