एक्सप्लोरर

Health Tips: नॉर्मल इंसान हो या कोई रोगी नमक खाने का आपका तरीका है बिल्कुल गलत!

नमक आपके खाने को टेस्टी बनाने में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन आप सोचते हैं कि आपको अपने खाने में नमक डालने से पहले ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है तो आप गलत हैं, तो आइए आज हम आपको नमक से जुड़ी ऐसी कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए जानना बहुत ही आवश्यक है.

Health Tips: नमक के बारे में हर कोई जानता है क्योंकि यह हर घर की रसोई में पाया जाने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व है. चाहे आप दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले इंसान हो, परंतु खाना खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए एक चुटकी नमक जरूर डालते ही हैं. ज्यादा नमक डालने से आपके खाने का स्वाद और मजा दोनों ही खराब हो सकते हैं. नमक आपके खाने को टेस्टी बनाने में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन अगर आपको लगता है कि आपको अपनी अपने खाने में नमक डालने से पहले ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है तो आप एकदम गलत हैं, तो आइए आज हम आपको नमक से जुड़ी ऐसी कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए जानना बहुत ही आवश्यक है.

नमक के बारे में जानना क्यों है जरूरी नमक न केवल किसी व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने का कोई आम मसाला है, बल्कि ये एक बेहद जरूरी पोषक तत्व भी है, जो आपके शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी बहुत ही आवश्यक होता है. नमक यानि कि सोडियम में कुछ जरूरी खनिज पाए जाते हैं, जो आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के तौर पर काम करते हैं. यह आपके तंत्रिका संचरण, द्रव संतुलन और मांसपेशियों के कार्य में सहायता करता है. लेकिन अगर आप नमक का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो यह हाई ब्लड प्रेशर और दिल से संबंधित रोगों की समस्याओं का कारण बन सकता है. इसलिए आपको अपने खाने में नमक का थोड़ी सावधानी से इस्तेमाल करना होगा. आज हम यहां आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो अधिकतर लोग नमक का इस्तेमाल करते वक्त गलत तरीके से करते हैं. नमक का बहुत कम मात्रा में सेवन करने के नुकसान   जब तक आपको खासतौर से नमक का सेवन कम करने के लिए नहीं कहा जाता, तब तक आपको इसे अपने आहार में कम करने की जरूरत नहीं है. लेकिन जब भी बात आपकी सेहत की आती है तो नमक को बहुत ही अनहेल्दी माना जाता है परंतु अधिकतर लोगों को ये नहीं पता होगा कि आपके शरीर में सोडियम की कम मात्रा द्रव प्रतिधारण की समस्या पैदा कर सकता है. इसके अलावा यह आपके शरीर में छोटी आंत, मांसपेशियों में मरोड़, दस्त, उल्टी और दिल गति रुकने की समस्या का कारण भी बन सकता है. यह आपके दिमाग कार्यों को भी प्रभावित कर सकता है. नमक का बहुत अधिक मात्रा में सेवन करने के नुकसान   आपके आहार में बहुत ज्यादा नमक की मात्रा होने से आपके शरीर में ऑस्टियोपोरोसिस, गुर्दे की बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर जैसे कई अन्य हेल्थ संबंधी समस्याएं होने का खतरा बना रहता है. हाई ब्लड प्रेशर धमनियों में पट्टिका के निर्माण के पीछे एक प्रमुख कारण है, जिससे दिल संबंधी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है. एक हेल्थ संगठन के अनुसार ऐसे मामलों में ज्यादा पोटेशियम और सोडियम खाने की सलाह दी जाती है. ऐसा माना जाता है कि पोटेशियम सोडियम के नकारात्मक प्रभावों को कम करने का काम करता है. क्या सभी तरह के नमक एक जैसे होते हैं? वर्तमान समय में बाजार में कई तरह के नमक देकने को मिल जाते हैं जैसे टेबल सॉल्ट, कोशेर सॉल्ट, सी सॉल्ट, पिंक हिमालयन सॉल्ट आदि. ये सभी नमक एक दूसरे से अलग हैं और कई पोषक तत्वों के स्त्रोत हैं. खाना पकाने के लिए लोग ज्यादातर टेबल नमक का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं. यह आयोडीन से भरपूर नमक होता है इस नमक में आयोडीन मिलाया जाता है. जब भी पोषक तत्वों की बात की जाती है, तो सी सॉल्ट और हिमालयन सॉल्ट को ज्यादा हेल्दी माना जाता है. लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप इन्हें जितना चाहें उतना खा सकते हैं. ध्यान रखें कि आप किस तरह के नमक का सेवन कर रहे हैं, यह सभी सोडियम युक्त होते हैं. इसलिए इसकी मात्रा को लेकर आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. क्या आप खाने के ऊपर नमक छिड़कते हैं? क्या आप जानते हैं कि अपने खाने पर नमक डालकर खाना एक बहुत ही अनहेल्दी आदत होती है. अधिकतर लोग ऐसा करते भी होंगे. जब भी आपको खाना थोड़ा फीका लगता है तो आप अपने खाने पर इसको तुरंत छिड़क लेते हैं. हालांकि, कच्चे खाने पर नमक डालकर खाना हेल्थ समस्याओं को निमंत्रण दे सकता है. जिस अलग नमक को आप अपने आहार में शामिल करते हैं, वह आपके शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित नहीं होता है, जो सिस्टोलिक दबाव के लेवल में स्पाइक होने की संभावना को बढ़ा देता है. कितने नमक की मात्रा बहुत ज्यादा मानी जाती है अपने नमक के सेवन को कंट्रोल में करने और खाना बनाते समय बुद्धिमानी से नमक का इस्तेमाल करने के लिए, यह समझना जरूरी है कि कितना नमक बहुत ज्यादा माना जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार वयस्कों को प्रत्येक दिन 5 ग्राम से कम नमक खाना चाहिए. 2 से 15 साल के बच्चों के लिए सोडियम की मात्रा उनकी ऊर्जा जरूरतों पर निर्भर करती है. इसके अलावा, आप जो नमक खाते हैं, वह आयोडीन से भरपूर होना चाहिए, जो आपके दिमाग और विकास के लिए जरूरी है. Chanakya Niti: व्यक्ति के दुख का कारण है सिर्फ ये एक चीज, इससे दूर रहें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Frozen Food Health Risks: 16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
Exam Preparation: क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
क्या रातभर जागकर पढ़ते हैं? जानें बड़े नुकसान
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget