एक्सप्लोरर

चेहरे पर सनबर्न हो गया है तो न करें ये काम, जानें ठीक करने के घरेलू उपाय

गर्मियों में बाहर आने जाने पर अधिकतर लोगों को सनबर्न हो जाता है लेकिन सनबर्न होने पर न करें कुछ काम करने से बचना चाहिए. नहीं तो आपको दिक्कत हो सकती है.

गर्मियों का सीजन आते ही लोगों को सनबर्न की समस्या शुरू हो जाती है. अगर आप अधिक समय़ तक धूप के संपर्क में आते हैं तो समबर्न की समस्या हो जाती है. यह धूप के अल्ट्रावायलेट किरणों की वजह से होता है. सनबर्न होने पर शरीर पर पपड़ीदार और खुजली वाले पैच दिखाई देते हैं, साथ ही त्वचा भी काली होने लगती है जिससे दिक्कतें बढ़ने लगती हैं. अगर आपको सनबर्न हो गया है तो कुछ चीजें आपको नहीं करनी चाहिए नहीं तो समस्या बढ़ जायेगी, कौन सी हैं वो चीजें तो चलिए आइए जानते हैं.

एलोवेरा जेल न लगाएं- एलोवेरा का उपयोग करना आपकी त्वचा को ठंडक देने और लालिमा को कम करने में मदद कर सकता है लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादा एलोवेरा जेल में आर्टीफिशियल सामग्री डाली जाती हैं, जैसे बेंजोकेन या लिडोकेन. इस तरह के एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन और खुजली की समस्या हो सकती है इसलिए एलोवेरा जेल को खरीदते समय लेबल की जांच करें. त्वचा विशेषज्ञ शुद्ध एलोवेरा मॉइस्चराइजर का उपयोग करने की सलाह देते हैं.

कॉफी न पिएं-अक्सर लोगों को धूप से आने के बाद सिरदर्द होता है, क्योंकि धूप के कारण आपकी त्वचा डिहाइड्रेट हो जाती है. ऐसे में कॉफी का सेवन करने से आपकी स्थिति बिगड़ सकती है, क्योंकि सनबर्न से राहत पाने के लिए हाइड्रेट रहना जरूरी है. लेकिन कॉफी पीने से आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं क्योंकि कॉफी पीने के बाद आपको ज्यादा बार टॉयलेट जाना पड़ता है इसलिए बेहतर है कि आप कॉफी न पिएं और पानी का अधिक सेवन करें.

मेकअप न लगाएं-त्वचा को मेकअप से ढकने से आपको सिर्फ इसे छिपाने में मदद मिल सकती है, लेकिन यह कोई समाधान नहीं है बल्कि इससे आपकी स्थिति बिगड़ सकती है. जब आप त्वचा पर मेकअप लगाते हैं तो इससे आपकी त्वचा सांस नहीं ले पाती साथ ही मेकअप लगाने के लिए ब्रश के इस्तेमाल से त्वचा छिल सकती है, जिससे आपकी त्वचा में सूजन और जलन हो सकती है.

कपड़े टाइट न पहने-सनबर्न होने पर टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए टाइट कपड़े पहनने से धूप से झुलसी त्वचा सांस नहीं ले पाते हैं, जिससे वे जल्दी ठीक नहीं हो पाते हैं ऐसे में बेहतर है कि आप थोड़े ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें.

सनबर्न ठीक करने के घरेलू उपाय-

खीरा लगाएं-खीरा हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है साथ ही खीरे में एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो त्वचा की जलन से राहत पाने में मदद करते हैं. सीधे तौर पर इसका सेवन करने से यह आपके शरीर को भीतर से ठंडा करता है साथ ही खीरे की स्लाइस काटकर उसे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है. इसके अलावा आप खीरे को मसलकर क्रीम के रूप में इसे अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं.

दही लगाएं-सनबर्न से राहत पाने के लिए त्वचा पर दही लगाना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है ऐसा इसलिए है क्योंकि दही का पीएच लेवल हाई होता है, जो त्वचा की जलन को शांत करने में मदद करता है, और सनबर्न से राहत प्रदान करता है.

बर्फ लगाएं-बर्फ त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना जलन और दर्द कम करने में मदद मिलती है लेकिन बर्फ को सीधे तौर पर त्वचा न लगाएं, इसके बजाए आइस पैक का इस्तेमाल करें या आप किसी मोटे कपड़े में बर्फ को लपेटकर भी इससे त्वचा की सिंकाई कर सकते हैं. इसके अलावा पानी में बर्फ डालकर नहाने से भी सनबर्न से राहत पाने में मदद मिल सकती है.

हाइड्रेट रहें-जब आप धूप के संपर्क में आते हैं तो आपके शरीर से पसीना निकलता है, इससे आपका शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. शरीर में पानी की कमी की वजह से त्वचा में जलन और सूजन हो सकती है. ऐसे में यह जरूरी है कि आप पर्याप्त पानी पीते रहें, इससे आपकी त्वचा को ठीक होने में भी मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें-दही से खिल उठेगा आपका चेहरा, इस तरह करें अपनी ब्यूटी रूटीन में शामिल

घने और चमकदार बालों के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget