एक्सप्लोरर

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैनिक अटैक और एंग्जाइटी अटैक को एक समझने की भूल, जानें अंतर

पैनिक अटैक और एंग्जाइटी अटैक आजकल काफी कॉमन समस्या बन गई है. ज्यादातर लोग इन्हें एक ही मानते हैं, जिसकी वजह से समय पर इलाज नहीं मिल पाता है और कई तरह से खतरा बढ़ जाता है.

Panic Attack vs Anxiety Attack : पैनिक अटैक और एंग्जाइटी अटैक दोनों के बीच काफी अंतर होता है. ज्यादातर लोग इन्हें लेकर कंफ्यूज रहते हैं. पैनिक अटैक किसी डर की वजह से होता है, जबकि एंग्जाइटी अटैक चिंता या तनाव से होता है. दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक बन सकती हैं.

कई बार इनके बीच अंतर करने में देरी की वजह से इलाज समय पर नहीं मिल पाता है. दोनों ही अटैक का सीधा असर हार्ट पर पड़ता है. इनकी वजह से हार्ट अटैक का भी खतरा रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं पैनिक अटैक और एंजाइटी अटैक में क्या अंतर है...

पैनिक अटैक क्या होता है
एक्सपर्ट्स के अनुसार, पैनिक अटैक अचानक से आ जाता है. यह ज्यादातर किसी डर की वजह से होता है. पैनिक अटैक काफी तेज होता है. कई बार यह किसी फोबिया की वजह से भी हो सकता है. यह किसी को भी आ सकता है. इसके लक्षणों की बात करें तो ज्यादा पसीना आना, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी या चक्कर आना, दिल की धड़कनें तेज होना,  ब्लड प्रेशर हाई होना, सीने में दर्द, हाथ-पैर कांपना और ज्यादा डर लगना है.

एंग्जाइटी अटैक क्या होता है
जब कोई व्यक्ति किसी बात को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहा हो, तब उसे एंग्जाइटी अटैक आता है. चिंता और तनाव की वजह से यह अटैक आता है. कई बार दिमाग की मांसपेशियों में तनाव से इस अटैक का खतरा रहता है. इसके लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ, दिल की धड़कनों का बढ़ना, सीने में दर्द, विजन प्रॉब्लम, बोलने में समस्या, हाथ या गर्दन में दर्द की समस्या शामिल है.  

यह एक तरह का ऐसा मेंटल डिसऑर्डर होता है, जिसे चिंता, डर या आशंका से जोड़कर डॉक्टर देखते हैं. छोटी सी भी बात पर एकदम से घबरा जाना और बेचौन हो जाना इसके लक्षण होते हैं. 

एंग्जायटी के लक्षण
समय-समय पर बेचैनी
चिड़चिड़ापन
मांसपेशियों में तनाव
ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई 
दिल की धड़कनें बढ़ना
अधिक पसीना आना
कांपना और सांस लेने में दिक्कतें

पैनिक अटैक और एंग्जाइटी अटैक में मुख्य अंतर

1. पैनिक अटैक डर और एंग्जाइटी अटैक चिंता की वजह से होता है.
2. पैनिक अटैक अचानक से आता है, जबकि एंग्जाइटी अटैक धीरे-धीरे शुरू होकर तेज होता है.
3. पैनिक अटैक की तुलना में एंग्जाइटी अटैक थोड़ा कम खतरनाक है.
4. पैनिक अटैक में तुरंत डॉक्टर की जरूरत पड़ती है, जबकि एंग्जाइटी अटैक धीरे से आता है और कुछ देर में शांत भी हो जाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Myths Vs Facts: क्या एक बार कैंसर होने के बाद अस्पताल में ही गुजर जाती है जिंदगी? जानें सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
रिपोर्ट में सब ठीक, फिर क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget