एक्सप्लोरर

Dengue vs Viral Fever: डेंगू और वायरल फीवर के शुरुआती लक्षण होते हैं एक जैसे, जानें कैसे करें फर्क

डेंगू और वायरल फीवर दोनों के ही शुरुआती लक्षण काफी समान होते हैं, इसलिए दोनों के बीच अंतर कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है. कुछ लक्षणों को समझकर दोनों बीमारियों में फर्क कर उसका सही इलाज करा सकते हैं.

Dengue vs Viral Fever: हमारे देश में डेंगू और वायरल फीवर जैसी बीमारियां आम हैं. वायरल फीवर साल में किसी भी मौसम में हो सकता है लेकिन डेंगू मानसून खासकर जून से लेकर सितंबर तक ज्यादा होता है. हालांकि, बारिश, कम तापमान और मच्छर वाली जगहों पर ये बीमारी कभी भी हो सकती है. दोनों के लक्षण (Dengue And Viral Fever Symptoms) काफी मिलते-जुलते हैं. जिससे बीमारी का अंतर सही समय पर पता नहीं चल पाता है और बाद में स्थिति गंभीर होने का खतरा रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं डेंगू और वायरल फीवर में क्या अंतर है... 
 
डेंगू और वायरल फीवर में अंतर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों ही बीमारियों में अंतर बता पाना थोड़ा मुश्किल है. शुरुआत में दोनों के लक्षण काफी मिलते-जुलते हैं. ऐसे में इन्हें समझ पाना आसान नहीं होता है. दोनों ही बीमारियों में तेज बुखार होता है. इसके अलावा सिरदर्द, बदन दर्द, खांसी, गले में खराश, थकान और मतली हो सकती है. अगर डेंगू है तो ये लक्षण काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं या शरीर पर कुछ निशान दिख सकते हैं.
 
डेंगू या वायरल फीवर कौन ज्यादा खतरनाक
हेल्थ एक्सपर्ट्स डेंगू को ज्यादा खतरनाक मानते हैं. उनाक कहना है कि चूंकि डेंगू में जोड़ों और मांसपेशियों दर्द बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इसे ब्रेकबोन फीवर भी कहा जाता है. इसमें आंखों के पीछे दर्द होता है, हल्का खून भी नाक या मसूड़ों से आ सकता है. इसमें शरीर पर आसानी से किसी चोट के निशान बन जाते हैं, लाल चकत्ते और छोटे-छोटे लाल धब्बे भी शरीर पर जगह-जगह निकल सकते हैं. इसलिए डेंगू को लेकर ज्यादा सतर्क रहना चाहिए.
 
डेंगू होने पर क्या करना चाहिए
1. बच्चों में डेंगू होने पर उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए, क्योंकि उनका शुरुआती इलाज थोड़ा अलग होता है.
2. बुखार कितना है, उल्टी या दस्त हो रही है या शरीर में पानी की कमी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.
3. शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लेते रहें. पानी, नारियल पानी, ओआरएस घोल, इलेक्ट्रोलाइट घोल, फ्रूट जूट ले सकते हैं.
4. डेंगू मच्छरों से फैलने वाली बीमारी है, इसलिए मच्छरों से बचाव करें. मच्छरदानी लगाएं, कॉइल का यूज करें.
5. खानपान का विशेष ख्याल रखें. खाने में दाल, सूप, सब्जियां और फल शामिल कर जल्दी ठीक हो सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Eye Sight: हमेशा के लिए जा सकती थी राघव चड्ढा की आंखों की रोशनी, काम आई ये सर्जरी, जानें क्या है बीमारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Omega-3 Supplements: क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
क्या दिमाग तेज करने के लिए खा रहे हैं ओमेगा-3 कैप्सूल? इस नई रिसर्च को जरूर पढ़ लें
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
क्या Millennials से ज्यादा फिट और हेल्दी है Gen Z? नई रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
UP से लेकर महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश तक मिले कोरोना के केस, क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget