एक्सप्लोरर

थोड़ी-थोड़ी डार्क चॉकलेट रोजाना खाने की आदत डाल लें, कम हो जाएगा डायबिटीज का खतरा

डार्क चॉकलेट में फ्लावोनॉल नाम का नेचुरल कंपाउंड पाया जाता है, जो डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है. जबकि दूध वाली चॉकलेट में शुगर और दूध की ज्यादा मात्रा होने से ऐसा देखने को नहीं मिलता है.

Dark Chocolate Benefits in Diabetes : चॉकलेट का नाम सुनते ही जी खाने को मचल उठता है, मुंह में पानी आ जाता है. मूड बनाना हो या रूठे को मनाना हो तो चॉकलेट काम आ जाता है. हालांकि, चॉकलेट में शुगर ज्यादा होने से डायबिटीज से मरीज इसे नहीं खा सकते हैं. हालांकि, एक नई रिसर्च में डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate) से डायबिटीज का खतरा कम होने का दावा किया गया है. अमेरिका में हुई स्टडी में पाया गया है कि हफ्ते में कम से कम 5 दिन डार्क चॉकलेट खाने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम 21% तक कम हो सकता है. यह स्टडी BMJ जर्नल में पब्लिश हुई है.

यह भी पढ़ें : स्पेस में लगातार कम हो रहा है सुनीता विलियम्स का वजन, जानें अचानक वेट लॉस कितना खतरनाक

डायबिटीज में फायदेमंद है डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में फ्लावोनॉल नाम का नेचुरल कंपाउंड पाया जाता है, जो दिल की सेहत के लिए रामबाण और डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करता है. जबकि दूध वाली चॉकलेट में शुगर और दूध की ज्यादा मात्रा होने से ऐसा देखने को नहीं मिलता है. शोधकर्ताओं ने तीन बड़े अमेरिकी स्टडी से डेटा जमा किया. जिसमें 1,92,208 पार्टिसिपेंट्स की डिटेल्स शामिल है. ये सभी हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और नर्स थे, जिन्हें डायबिटीज, हार्ट डिजीज या कैंसर का कोई इतिहास नहीं था. इसमें उनके 25 सालों तक चॉकलेट खाने के आदतों को देखा गया. इसमें डार्क और मिल्क चॉकलेट के प्रभाव देखा गया. 

क्या कहते हैं स्टडी के नतीजे

इस स्टडी में पाया गया कि जो लोग हफ्ते में कम से कम 5 बार किसी भी तरह की चॉकलेट खाते थे, उनमें टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 10% तक कम पाया गया है. जबकि, डार्क चॉकलेट खाने वालों में इस बीमारी का खतरा 21% तक कम मिला है.

वहीं, मिल्क चॉकलेट खाने वालों में डायबिटीज के खतरे में कोई खास कमी नहीं मिली है. हफ्ते में डार्क चॉकलेट की हर एक्स्ट्रा सर्विंग से डायबिटीज का रिस्क 3% तक घटा है. वहीं,  दूध वाली चॉकलेट ज्यादा खाने से वजन भी बढ़ा है, जबकि डार्क चॉकलेट का इस पर असर नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें : कुछ पुरुषों में इस वजह से बढ़ने लगते हैं स्तन, जान लें इसे ठीक करने का तरीका

डॉर्क चॉकलेट क्यों इतना फायदेमंद

डॉर्क चॉकलेट में मिनरल्स, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है. डॉर्क चॉकलेट में मौजूद कोकोआ में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिन्हें फ्लेवोनॉयड्स कहा जाता है. 100 ग्राम डार्क चॉकलेट में 70–85% कोकोआ मौजूद होता है. इसमें 46 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 43 ग्राम फैट, 24 ग्राम शुगर, 11 ग्राम फाइबर और 8 ग्राम प्रोटीनस 230 mg मैग्नीशियम, 12mg आयरन और 3.34mg जिंक पाया जाता है. 100 ग्राम डार्क चॉकलेट में 604 कैलोरी मिलती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: Microwave Oven Day 2024 : क्या वाकई माइक्रोवेव बना सकता है बीमार, जानें इससे जुड़े Myths and Facts

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget