एक्सप्लोरर

क्रॉनिक बैक पेन ने कर रखा है परेशान, जानें कारण और बचने का सबसे आसान समाधान

लगातार बैठकर काम करने या दूसरी वजहों से कमर दर्द की समस्या बढ़ रही है. इससे कई तरह की परेशानियां हो रही हैं. ऐसे में क्रॉनिक बैक पेन से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रहना चाहिए.

Chronic Back Pain : ज्यादा देर तक बैठकर काम करना, कम आराम करना, भारी चीजें उठाने से कमर दर्द हो सकता है. इससे कमर में ऐंठन और लोअर बैक में अक्सर दर्द रहता है. इससे चलने में परेशानी होती है. गलत तरीके से बैठने से दर्द तो बढ़ता ही है, शरीर भी उसी तरह ढलने लगता है. इस दर्द को क्रानिक बैक पेन (Chronic Back Pain) कहते हैं. अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ न्यूरोलॉजिकल सर्जंस के मुताबिक, अकेले अमेरिका में ही हर साल 75 से 85% लोग बैक पेन की शिकायत लेकर आते हैं. इनमें से 90 प्रतिशत का दर्द बिना किसी सर्जरी ठीक हो जाती है. आइए जानते हैं इसका कारण और बचने के उपाय...
 
1. विटामिन डी की कमी
शरीर के लिए विटामिन्स काफी महत्वपूर्ण हैं. इनमें से एक विटामिन D भी है. धूप के संपर्क में आने के बाद शरीर को विटामिन डी 1 मिलता है. जब ये लीवर और किडनी में पहुंचता है तो विटामिन डी 3 में कंवर्ट हो जाता है. इसके जरिए हड्डियों को कैल्शियम मिलता है. जब ये विटामिन शरीर को सही तरह से नहीं मिलता तो कैल्शियम की कमी हो जाती है और बैक पेन हो सकता है.
 
2. गलत तरीके से बैठना
लगातार 8-10 घंटे तक बैठकर काम करने से बैठने का पोस्चर गलत हो जाता है, जिसका असर सीधे तौर पर कमर, कंधों और गर्दन पर पड़ता है. धीरे-धीरे ये समस्या सिर चक पहुंच सकती है और पूरा शरीर भी इसकी चपेट में आ सकता है. गलत पोस्चर में बैठने से कई तरह के नुकसान होते हैं. हमारा शरीर गलत पोस्चर के शेप में ढलने लगता है. इससे बैक मसल्स स्ट्रैच हो जाते हैं. इससे डिस्क की समस्या बढ़ सकती है.
 
3. फिजिकल एक्टिविटी का न होना
अगर आपका सारा समय ऑफिस वर्क में बीत जा रहा है और फिजिकल एक्टिविटी का समय नहीं मिल पा रहा तो बैक पेन की समस्या बढ़ सकती है. यह कई और समस्याओं को भी बढ़ा सकता है. ऐसे में अगर बॉडी को फिट रखना चाहते हैं और बैक बोन को हेल्दी रखना चाहते हैं तो दिनभर में कम से कम 30 मिनट फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें.
 
4. पुरानी चोट बनती है कारण
पुरानी चोट भी कमर दर्द का कारण बन सकती है. जब आप दवा खाते हैं या कोई थेरेपी लेते हैं तो दबा हुआ दर्द उभर जाता है. एक्सीडेंट के बाद पूरी तरह इलाज न होने से भी ये समस्या बन सकती है. इससे शरीर में ऐंठन, मांसपेशियों में दर्द और बैक पेन हो सकता है.
 
क्रॉनिक बैक पेन से कैसे पाएं छुटकारा
 
1. लगातार बैठकर काम करने से बैक की मसल्स स्टिफ बनने लगती है, इसलिए स्टैंडिंग वर्क स्टेशन की मदद लें. इससे कमर दर्द की परेशानी दूर होगी.
2. क्रानिक पेन से बचने के लिए फिजिकल एक्टिविटी को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं. योग, एक्सरसाइज नियमित तौर पर करें.
3. लगातार 3-4 घंटे बैठकर काम करने से कमर दर्द बढ़ सकता है. इसलिए हर घंटे में कुछ देर टहलें. इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा और दर्द की समस्या दूर होगी.
4. शरीर को मजबूत बनाने के लिए खानपान में पोषक तत्वों का शामिल होना जरूरी है. इसलिए पोषण पर ध्यान दें.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget