एक्सप्लोरर

ठंडा पानी पीने से या तेज एसी में रहने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? जान लीजिए सच

गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीना या एयरकंडीशर में रहना काफी सुकून भरा होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है. कुछ लोगों का कहना है कि इससे हार्ट अटैक तक आ सकता है.

Cold Water, AC Heart Attack Risk : चिलचिलाती गर्मी में ठंडा पानी पीने और तेज AC में रहने का मजा ही अलग होता है. यह कुछ समय के लिए तो आपकी बॉडी को राहत दे सकता है लेकिन लॉन्ग टर्म के लिए कई साइड इफेक्ट्स भी छोड़ सकता है. कई लोगों का मानना है कि ठंडा पानी पीने और एयरकंडीशनर में रहने से हार्ट अटैक (Heart Attack) आने का खतरा रहता है. इससे दिल को झटका लग सकता है. आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है...

क्या कहता है मेडिकल साइंस

बहुत ठंडा पानी पीना या अचानक बहुत ठंडे माहौल में आ जाना (जैसे तेज एसी या फ्रीजर जैसे कमरे में रहना), हमारे शरीर के टेम्परेचर को अचानक गिरा सकता है. इससे बॉडी को शॉक लग सकता है और हार्ट के मसल्स पर प्रेशर बढ़ सकता है. खासतौर पर उन लोगों को जिन्हें पहले से ही हार्ट से जुड़ी कोई दिक्कत है, उनके लिए ये रिस्क बढ़ जाता है. ऐसे लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है,  जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट की प्रॉब्लम है, बुज़ुर्ग, खासकर 50+ उम्र से ज्यादा वाले लोग,  जिनकी लाइफस्टाइल पहले से सेडेंट्री है, जो धूम्रपान या अल्कोहल का सेवन करते हैं

यह भी पढ़ें : इन तमाम बीमारियों का रामबाण इलाज है अर्जुन की छाल, ये है पीने का सही तरीका

तो क्या ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए

ऐसा बिल्कुल नहीं है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप पूरी तरह हेल्दी हैं और मॉडरेशन में ठंडा पानी पीते हैं या एसी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन शरीर को अचानक किसी एक्सट्रीम टेम्परेचर में ले जाना, जैसे गर्मी में दौड़ने के बाद बर्फ जैसा पानी पी लेना, हार्ट पर असर डाल सकता है.

क्या करें और क्या न करें

ठंडा पानी धीरे-धीरे पिएं, खासकर एक्सरसाइज या धूप से आने के बाद.

एसी की टेम्परेचर को बहुत कम न करें.

पहले से हार्ट प्रॉब्लम है तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही ठंडे माहौल में ज्यादा वक्त बिताएं.

अचानक बर्फ जैसा ठंडा पानी एक झटके में न पिएं.

गर्मी में पसीने से तरबतर होकर सीधे तेज एसी के नीचे न बैठें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें..

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बच्चों पर अटैक करती हैं ये 3 बीमारियां, अभी से हो जाएं सावधान!

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या 'बेस्ट बिफोर' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक देना चाहिए? जानें हर तारीख के मायने
क्या 'बेस्ट बिफोर', 'यूज्ड बाय' या 'एक्सपायरी डेट' के बाद खाना फेंक दें?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget