एक्सप्लोरर

Health Tips: रात में गर्म दूध का सेवन किसी औषधि की तरह करता है काम, मिलते है कई जबरदस्त फायदे, जानें

Milk Benefits: रात में सोने से पहले गर्म दूध पीना अमृत के समान होता है. यह स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. इससे नींद भी अच्छी आती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है.

Benefits of Drinking Hot Milk: अगर आप अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक ही सलाह दी जाती है कि आप रोजाना दूध (Milk) का सेवन करें. जी हां, क्योंकि आयुर्वेद के मुताबिक दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है. वहीं, हेल्थ एक्सपर्ट का भी मानना है कि किसी कारण से दिन में अगर किसी वक्त का भोजन आप नहीं ले पाते हैं तो एक गिलास दूध का सेवन करके आप उसकी पूर्ति कर सकते हैं. कुछ लोगों को दूध पीना बेहद पसंद होता है तो कुछ लोग ऐसे भी है जो दूध को देखकर मुंह बिचका लेते हैं. हालांकि, आज के समय में मार्केट में कई सारी ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिसका सेवन दूध के साथ किया जाता है. जिससे बच्चों को आसानी से दूध की तरफ आकर्षित किया जा सकता है या जिससे बच्चे दूध पीने में आनाकानी नहीं करते. ऐसा माना जाता है कि दिन की बजाय रात में दूध पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद (Benefits of Drinking Hot Milk) होता है. चलिए जानते हैं कि रात में दूध पीने के क्या-क्या फायदे हैं. 
 
कैल्शियम की कमी को करता है दूर
हमारे शरीर में सबसे ज्यादा हड्डियों और दातों के विकास और उनकी मजबूती के लिए कैल्शियम की जरूरत पड़ती है. ऐसे में रोजाना रात में गर्म दूध का सेवन करने से हमारे दांत और हड्डियां स्ट्रांग होते हैं. 
 
एनर्जी बूस्टर होता है दूध 
दूध में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है. इसलिए रोज दूध पीने के की सलाह दी जाती है. रात में रोजाना एक गिलास गर्म दूध पीने से अगले दिन एनर्जी बनी रहती है. वहीं, दूध पीने से मांसपेशियों का विकास भी होता है. 
 
कब्ज की समस्या से मिलेगी निजात 
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो दूध आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए गर्म दूध दवा की तरह असरदार माना जाता है. 
 
थकान को करता है दूर 
आज के समय में लोग काम करने में इतने बिजी हो जाते हैं कि खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाते. ऐसे में थकान और चिड़चिड़ापन होना लाजमी है. ऐसे में आपको गर्म दूध को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए. इससे आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी.
 
गले के लिए भी है फायदेमंद 
हर रात गर्म दूध का सेवन करने से गले से संबंधित कोई परेशानी नहीं होती. वहीं, अगर आपके गले में किसी तरह की कोई तकलीफ है तो दूध में चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर पीना शुरू कर दें. 
 
तनाव होगा दूर 
अक्सर यह होता है कि ऑफिस से घर लौटने के बाद भी हम तनाव में रहते हैं. ऐसे में हल्का गर्म दूध आपको तनाव से छुटकारा दिलाएगा और आप राहत महसूस करेंगे 
 
अनिद्रा
रोजाना दूध पीने से आपको अनिद्रा की परेशानी से छुटकारा मिलता है. रोज रात को सोने से पहले हल्का गर्म दूध पीने से नींद अच्छी और भरपूर आती है.
 
ये भी पढ़ें
Diwali 2022 Recipe: दिवाली की बची खील से बनाएं टेस्टी चाट, जानें इसकी हेल्दी रेसिपी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget