एक्सप्लोरर

Artificial Food Colors: खाने की किन चीजों में इस्तेमाल होता है आर्टिफिशियल कलर? बच्चों के लिए है बेहद खतरनाक

बच्चों को पसंद आने वाली टॉफियों, जेली, जेम्स जैसी चीजों में भी इन कलर्स का खूब इस्तेमाल होता है, जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक है. कई फूड आइटम्स में भी इनका खूब इस्तेमाल होता है, जिसे हम खाते हैं.

Artificial Food Colors : आजकल हमारे खानपान में काफी बदलाव हो रहा है. खाने की कई रंग-बिरंगी चीजें हमें आकर्षित करती हैं. हम भी उनका सेवन करते हैं, बिना ये सोचे कि इनका सेहत पर क्या असर हो सकता है. डेली लाइफ में कई रंग बिरंगे फूड्स का इस्तेमाल बढ़ गया है. जिनमें कई तरह के आर्टिफिशियल कलर्स मिलाए जाते हैं, जिनका हमारी सेहत पर खतरनाक असर (Artificial Food Color Side Effects) पड़ता है.

ये स्लो पॉइजन की तरह हमारी बॉडी पर अपना असर छोड़ते हैं. बच्चों को पसंद आने वाली टॉफियों, जेली, जेम्स जैसी चीजों में भी इन कलर्स का खूब इस्तेमाल होता है, जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक है. ऐसे में आइए जानते हैं आर्टिफिशियल कलर का बच्चों और हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है, किन फूड्स में ये कलर्स पाए जाते हैं...

आर्टिफिशियल फूड कलर्स के साइड इफेक्ट्स

1. कैंसर का खतरा
ऑर्टिफिशियल फूड कलर जब ज्यादा मात्रा में हमारे शरीर में पहुंचता है तो कैंसर का खतरा बढ़ाता है. दरअसल, आर्टिफिशियल फूड कलर्स बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल होता है, उनमें बेंजीन यानी कार्सिनोजेन पाया जाता है, जो बेहद खतरनाक होता है. इन फूड कलर में कई केमिकल्स भी मिलाए जाते हैं, जो कई घातक बीमारियों का कारण बन सकती हैं. कई रिसर्च में दावा किया गया है कि ज्यादा समय तक आर्टिफिशियल फूड कलर का सेवन कैंसर का खतरा पैदा करता है.

2. एलर्जी बढ़ सकती है
आर्टिफिशियल फूड कलर्स का ज्यादा सेवन करने से बच्चों को एलर्जी भी हो सकती है. इससे सांस फूलने की समस्या, पेट दर्द, ऐंठन, स्किन रैशेज, सूजन हो सकती है. बच्चों में इससे कई और दिक्कतें बढ़ सकती हैं.

3. मानसिक समस्या
अगर आप या आपका बच्चा उन चीजों का ज्यादा सेवन करता है, जिनमें आर्टिफिशियल फूड कलर का इस्तेमाल हुआ है तो मानसिक बीमारी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) भी हो सकता है. इस बीमारी की वजह से एकाग्रता की कमी और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में इन फूड्स से खुद को और बच्चों को दूर रखना चाहिए.

इनन फूड्स में होता आर्टिफिशियल कलर्स का इस्तेमाल
अनाज
कैंडी, चिप्स, च्यूइंग गम
अचार, रेडीमेड जूस
मीठा दही
एनर्जी बार
ओटमील, पॉपकॉर्न, व्हाइट ब्रेड
सलाद ड्रेसिंग, वनीला आइसक्रीम
बालसैमिक विनेगर
कोला और रेडिमेड ड्रिंक्स

इन चीजों में नहीं होता आर्टिफिशियल कलर्स का इस्तेमाल
दूध, सादा दही, पनीर, अंडे
बिना स्वाद वाले बादाम, काजू, अखरोट, सूरजमुखी के बीज 
सभी ताजे फल और सब्जियां
जई, ब्राउन राइस, क्विनोआ, जौ जैसे अनाज
काली बीन्स, छोले, नेवी बीन्स, दाल, किडनी बीन्स

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: केला खरीदते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यह गलती? जानिए कैसे एक छोटी सी लापरवाही बन सकती है आपकी दुश्मन

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget