एक्सप्लोरर

Alert ! पेट के इस हिस्से में उठे अचानक से दर्द को नॉर्मल न समझें, हो सकती है खतरनाक बीमारी

Appendicitis : अपेंडिसाइटिस को अगर सामान्य दर्द समझकर अनदेखा करते हैं तो यह गंभीर रूप ले सकती है. इससे अपेंडिक्स में मवाद और सूजन बढ़ सकता है, जो खतरनाक और गंभीर स्थिति हो सकती है.

Appendicitis : आज दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ती बीमारियों में अपेंडिसाइटिस (Appendicitis) का नाम भी है. अमेरिका में 20 में से एक शख्स कभी न कभी अपेंडिसाइटिस की परेशानी से जूझता है. 10-30 साल के उम्र के युवाओं में यह बीमारी ज्यादा देखने को मिली है. अपेंडिसाइटिस होने पर पेट के दाहिने हिस्से में नीचे की ओर काफी दर्द होता है. सबसे बड़ी समस्या ये है कि ज्यादातर लोग इस दर्द को सामान्य समझकर इग्नोर कर देते हैं, जो गंभीर कारण बन सकती है. इसलिए इस बीमारी में सावधान बरतने की जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अपेंडिसाइटिस किसी को भी हो सकता है. युवाओं में इसका खतरा ज्यादा देखने को मिलता है. समय रहते इसे पहचानकर इससे बचा जा सकता है, वरना यह गंभीर रूप भी ले सकता है. आइए जानते हैं इस बीमारी के बारें में...
 
अपेंडिसाइटिस क्या है
जब अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है, तब अपेंडिसाइटिस होता है. अगर इसकी समय पर पहचान न हो और इलाज न हो पाए तो इसके फटने का डर रहता है. डॉक्टर के मुताबिक, अपेंडिक्स आंत से जुड़ी एक छोटी सी थैली है, जो पेट के निचले दाएं हिस्से में होता है. जब अपेंडिक्स में किसी तरह की समस्या आती है, तब इसमें बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं. इससे मवाद बन सकता है, सूजन हो सकती है और इस कारण पेट में दर्द हो सकता है. अपेंडिसाइटिस से ब्लड सर्कुलेशन भी रूक सकता है.
 
अपेंडिसाइटिस की पहचान कैसे करें
1. यह दर्द ऊपरी पेट या नाभि वाले हिस्से में हल्के ऐंठन से शुरू होता है, जो धीरे-धीरे बढ़ता जाता है.
2. पेट के निचले हिस्से के दाहिनी ओर अचानक से दर्द होना.
3. खांसने या चलने पर इस दर्द का बढ़ जाना.
4. भूख में कमी, हल्का बुखार रहना बीमारी बढ़ने पर हो सकता है.
5. हमेशा कब्ज या दस्त के साथ पेट में सूजन बने रहना.
 
अपेंडिसाइटिस का कारण
अपेंडिक्स की परत में जब रुकावट पैदा होती है, तब संक्रमण होता है. यह अपेंडिसाइटिस का कारण माना जाता है. संक्रमण में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ता है. इस कारण अपेंडिक्स में सूजन और मवाद बन जाता है. अगर समय रहते इसका इलाज न हो तो यह फट सकता है, जिससे पेट में इंफेक्शन का खतरा रहता है. 
 
अपेंडिसाइटिस का इलाज और बचाव
अपेंडिसाइटिस को ठीक करने के लिए सर्जरी की जाती है और इसी से इसे निकाला जाता है. इसके बाद मरीज को एंटीबायोटिक्स दी जाती है. अपेंडिसाइटिस से बचने का  वैसे तो कोई निश्चित तरीका नहीं है, फिर भी आपको अपनी डाइट में फाइबर वाली चीजों को खाना चाहिए. पुरुषों में यह समस्या महिलाओं की तुलना में ज्यादा होती है. अगर इस बीमारी की फैमिली हिस्ट्री है, तो इसका रिस्क और भी बढ़ जाता है.
 
यह भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget