एक्सप्लोरर

Health Tips: लीवर को फिट रखने के लिए जरूरी है आंवला, जानिए इसके सेवन के दिलचस्प तरीके

आंवले का इस्तेमाल हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है. आंवला में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को रोगों से दूर बनाए रखते हैं. आंवला के कसैले स्वाद के कारण लोग इसके इस्तेमाल से बचते हैं. वहीं इसे कई तरह से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है.

Health Tips: विटामिन सी से भरपूर आंवला हमारे शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है. बाजार में उपलब्ध कई ब्यूटी-प्रोडक्ट्स में आंवले का इस्तेमाल किया जाता है. आंवला हमारी स्किन और बांलों के लिए फायदेमंद होता है. इसके साथ ही वह लोग जो लिवर की समस्या से ग्रस्त हैं उनके लिए आंवला काफी उपयोगी साबित होता है.

आंवला का इस्तेमाल लिवर की समस्या में भी किया जाता है. एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण कई विशेषज्ञ और डॉक्टर लिवर से संबंधित समस्या में आंवले का इस्तेमाल करने की सलाह भी देते हैं. आंवला हमारे शरीर में फैटी लीवर जैसे हेल्थ इश्यू को कम करने में मदद करता है.

आंवला में विटामिन सी के साथ विटामिन-ए, फाइबर, फॉस्फोरस, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और आयरन काफी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं. जिससे हमारे बाल मजबूत होने के साथ ही चेहरे पर झाइयां भी नहीं आती. इसके कारण आंवला हमारी बढ़ती उम्र को भी कम करने में मददगार होता है.

आंवला सेवन के तरीके

आंवले का आचार

अगर आपको आचार खाना काफी पसंद है तो आप आंवले के आचार को बाकी आचार से रिप्लेस कर सकते हैं. कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अपने आहार में पोषक तत्वों को शामिल करने का सबसे अच्छा तरीका आंवले का अचार हो सकता है.

काला नमक के साथ आंवले का सेवन

हममें से कई लोग खट्टी मीठी इमली और कच्चे आम को नमक के साथ खाने के शौकीन होते हैं. वहीं आंवला के कसैले स्वाद के कारण आप भी इसे काले नमक के साथ इसका सेवन कर सकते हैं. आप इसमें कुछ धानिया चटनी और लाल मिर्च भी मिला सकते हैं.

आंवला चाय

चाय का इस्तेमाल हर कोई करता है. शरीर को स्वस्थ रखने और रोजाना आंवला को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप आंवला चाय का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी पसंद के कुछ जड़ी-बूटियों और मसालों के साथ, आंवले के क्यूब्स को रात भर पानी में भिगोना होगा. इसके बाद अगली सुबह इसे अच्छी तरह से उबाल कर ग्रीन टी के साथ लिया जा सकता है.

आंवला जूस

आंवला सेवन का सबसे आसान तरीका उसका जूस बनाकर पीना है. इससे शरीर को काफी मात्रा में फाइबर की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही आंवला जूस बनाना भी काफी आसान होता है. इसके लिए आपको आंवला काट कर ब्लेंडर में पीस कर इसका जूस प्राप्त किया जा सकता है. इसके कसैले स्वाद को कम करने के लिए आप इसमें पानी और नींबू की कुछ बूंद मिलाकर पी सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंः Health Tips: Lemon और Pomegranate समेत ये जूस हैं बेहद फायदेमंद, किडनी स्टोन को करते हैं डिसॉल्व

Health tips: क्या आप साइनस से पीड़ित हैं? दर्द से राहत के लिए अपनाएं ये प्रभावी देसी उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget