एक्सप्लोरर

क्या घर के अंदर रहने और मास्क लगाने से नहीं पड़ेगा प्रदूषण का असर, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाने और घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद करने की सलाह दी जा रही है.ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या मास्क लगाने और घर के खिड़की,दरवाजे बंद करने से प्रदूषण से बचा जा सकता है.

Air Pollution : दिल्ली-एनसीआर की हवा काफी खराब हो गई है. वायु प्रदूषण के कारण सांस लेना भी दूभर हो गया है. AQI 500 के पार है और लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं. अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. गले में खराश और खांसी से तो कई लोग परेशान हैं. ऐसे में डॉक्टर मास्क लगाने और घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद करने की सलाह दे रहे हैं. बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को लेकर खास सावधानियां बरतने को कहा जा रहा है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि क्या मास्क लगाने और घर के खिड़की, दरवाजे बंद करने से प्रदूषण (Air Pollution) से बचा जा सकता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स से...
 
क्या प्रदूषण से बचा सकता है मास्क 
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रदूषित हवा में मौजूद पीएम 2.5 के छोटे कण सबसे ज्यादा खतरनाक हैं. अच्छी क्वालिटी का N95 या N99 मास्क लगाकर रखने से ये कण फिल्टर हो जाते हैं और सांस के माध्यम से शरीर में नहीं जा पाते हैं. जिससे कई तरह की रेस्पिरेटरी डिजीज से बच सकते हैं. हालांकि, कोई भी मास्क 100 प्रतिशत कारगर नहीं है, लेकिन यह खतरनाक प्रदूषण से बचाव कर सकता है. इसके लिए अच्छा मास्क लगाएं. हमेशा NIOSH से सर्टिफाइड मास्क लगाएं.
 
घर के खिड़की या दरवाजे बंद करने से क्या फायदा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब प्रदूषण ज्यादा होता है तो घर के अंदर भी इसका असर देखने को मिलता है. घर में लगे पर्दे, सोफे के कवर में गंदगी जम जाती है और धूल बनकर बाहर आती है. इस वजह से खिड़की और दरवाजे बंद करने की सलाह दी जाती है. हालांकि, 24 घंटे खिड़की या दरवाजों को बंद नहीं रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि खिड़की या दरवाजे लगातार बंद रहने से घर में पार्टिकुलेट मैटर बने रह जाते है, जो सांस की कई बीमारियों को जन्म दे सकती है. इसलिए दोपहर के समय कुछ वक्त के लिए खिड़की-दरवाजे खोलकर रखने चाहिए.
 
एयर पॉल्यूशन से बचने क्या करें
हैवी ट्रैफिक में घर से बाहर निकलने से बचें.
जरूरी नहीं है तो छोटे बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने दें.
बाहर जा रहे हैं तो एन-95 मास्क लगाकर ही जाएं.
धूल-धूएं और मिट्टी से खुद को बचाएं.
बाहर निकलें तो एक बॉटल पानी साथ रखें.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
ये भी पढ़ें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget