एक्सप्लोरर

Health Tips: हरे और अंकुरित आलू कर सकते हैं आपको गंभीर रूप से बीमार, कभी न करें इनका सेवन

हम रोज जो खाना खा रहे हैं उस पर ध्यान देना जरुरी है. खाने की बहुत सी चीजों में कुछ तत्व ऐसे पाए जाते हैं जो सेहत पर बुर असर डाल सकते हैं.

खाने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हमारे रोजना के भोजन का हिस्सा होती हैं. खाने की बहुत सी चीजों में कुछ तत्व ऐसे पाए जाते हैं जो सेहत पर बुर असर डाल सकते हैं. हम आज आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करते समय हमें सतर्कता बरतनी चाहिए.

बहुत से आलूओं पर हरे निशान होत हैं लेकिन इस पर हम ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. इसी तरह से जब आलू को रखे हुए बहुत दिन हो जाते हैं तो वे अंकुरित हो जाते हैं. जिनका हम खाने में उपयोग कर लेते हैं.

आलू  हरे और अंकुरित आलू में ग्लाइकोसाइड नाम का विषाक्त पदार्थ होता है. हरा आलू खाने पर आपको मितली, दस्त, भ्रम और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती है.

कच्चे कालू कच्चे काजू में उरूशिओल नाम का विषाक्त पदार्थ होता है. इसलिए वही काजू खाना चाहिए जिसे उबाला गया हो. बाजार में पैकेटों में मिलने वाले काजू को पहले उबाला जाता है जिससे उरूशिओल काजू में से निकल जाता है. बिना उबला कच्चा काजू खाने से आपको एलर्जी की समस्या हो सकती है.

जायफल  जायफल का सेवन थोड़ी से मात्रा में ही सही रहता है. जायफल में काफी मात्रा में मिरिस्टिसिन नाम का रसायन पाया जाता है. इस केमिकल के प्रभाव से आपको चक्कर आना, सुस्ती, भ्रम और दौरे पड़ने तक की समस्या हो सकती है.  याद रखें कि एक चम्मच से ज्यादा जायफल का सेवन आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है.

मशरूम  मशरूम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन मशरूम खरीदते समय इसकी पहचान होना जरूरी होता है. दरअसल मशरुम कई तरह के आते हैं. जंगली मशरूम खाने से आपको पेट में दर्द, दस्त और उल्टी, डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं, जिससे आपके लिवर पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

बादाम  बादाम सेहत के लिए बहुत अच्छे हैं लेकिन कड़वे बादाम नहीं. कड़वे बादाम में एमिगडलिन नाम का रसायन बहुत ज्यादा मात्रा में होता है जिसके कारण कड़वे बादाम खाने से पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है.

कच्चे आम कच्चे आम के छिलकों और पत्तियों में विषाक्त पदार्थ पाया जाता है. इसलिए जिन लोगों को एलर्जी की समस्या हो उन्हें कच्चा आम खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि कच्चा आम खाने से रैशेज या सूजन की समस्या हो सकती है.

कमरख या स्टार फ्रूट लोग कमरख का अचार बनाकर खाते हैं। हालांकि जिन्हें किडनी की बीमारी है उन्हें स्टार फ्रूट (कमरख) खाने से बचना चाहिए. किडनी खराब होने पर कमरख में पाए जाने वाले विषाक्त पदार्थ शरीर के अंदर ही रह जाते हैं जिसकी वजह से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है.

चेरी के बीज चेरी खाते समय इसका बीज नहीं चबाने चाहिए. इसके बीज में प्रूसिक एसिड पाया जाता है जो विषैला होता है। चेरी के बीज साबुत निगलने से कोई नुकसान नहीं होता है क्योंकि वे आपके शरीर से बाहर निकल जाता है. वैसी चेरी फल खाने में कोई बुराई नहीं है. चेरी खाने से पाचन क्रिया तो सही रहती ही है. यह हमें दिल की बीमारियों से भी बचा सकता है.

सेब के बीज चेरी की तरह ही सेब के बीच भी चबाने नहीं चाहिए. इन्हें निगल जाने में नुकसान नहीं है लेकिन इसे चबाना नहीं चाहिए. सेब के बीजों में कुछ मात्रा में साइनाइड पाया जाता है। इसकी वजह से सांस लेने से लेकर दौरे आने तक की समस्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

Health Tips: कहीं आप तो नहीं करते गर्म पानी से नहाते वक्त ये गलती, सर्दी में रखें इन 10 बातों का ध्यान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget