एक्सप्लोरर

Migraine Pain: 150 तरीके के होते हैं सिर दर्द, सबसे 'खतरनाक' होता है माइग्रेन, जानें इसका कारण और बचाव

अक्सर लोग साधारण सिर दर्द को माइग्रेन समझ लेते हैं, लेकिन माइग्रेन का दर्द आम सिर दर्द से बहुत अलग होता है और इसके ये पांच मूल कारण हो सकते हैं, जिनके बारे में आपको जानना बहुत जरूरी है.

Migraine Causes: आजकल स्ट्रेस, अनहेल्दी लाइफस्टाइल (Unhealthy Lifestyle) और खानपान के कारण हमारे शरीर के अंगों पर कई गंभीर असर पड़ते हैं. जिनमें से एक माइग्रेन भी है, जिसमें भयंकर सिर दर्द होता है. लेकिन अधिकतर लोग आम सिर दर्द को माइग्रेन (Migraine) समझ लेते हैं या माइग्रेन के दर्द को आम सिर दर्द समझ कर इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन आपको माइग्रेन के इन पांच मूल कारणों (Migraine Cause) के बारे में पता होना चाहिए, जिससे माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है और आपकी स्थिति को और ज्यादा खराब कर सकता है.

जेनेटिक हो सकता है माइग्रेन 
जी हां, डॉक्टरों का मानना है कि माइग्रेन अक्सर फैमिली हिस्ट्री से जुड़ा हुआ होता है. यदि आपके किसी फैमिली मेंबर को पहले से माइग्रेन की समस्या है, तो यह संभावना है कि आपको भी माइग्रेन की समस्या हो सकती है.

हार्मोनल चेंज 
माइग्रेन के अन्य कारणों में से एक हार्मोनल चेंजेस भी है. खासकर महिलाओं के हार्मोन में पीरियड्स या प्रेगनेंसी की दौरान उतार-चढ़ाव होते हैं, उससे माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है. दरअसल, शरीर में एस्ट्रोजन के लेवल में बदलाव होने के कारण माइग्रेन की स्थिति और गंभीर हो सकती है.

पर्यावरणीय कारक 
कई बार पर्यावरणीय कारक भी माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं. जैसे तेज धूप, टिमटिमाती रोशनी, तेज गंध, तेज आवाज, मौसम में बार-बार बदलाव होना भी माइग्रेन के दर्द को बढ़ा सकता है.

खाने पीने की हैबिट 
जी हां, कुछ खाद्य पदार्थ और ड्रिंक माइग्रेन को ट्रिगर करने के लिए जाने जाते हैं. खासकर अल्कोहल, कैफीन, प्रोसेस्ड मीट और मोनोसोडियम युक्त खाद्य पदार्थ और ड्रिंक का सेवन करना माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है. इसके अलावा खाने में बहुत ज्यादा गैप करना या उपवास करना भी माइग्रेन के दर्द को बढ़ा सकता है.

स्ट्रेस और तनाव 
स्ट्रेस और तनाव माइग्रेन को बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है. जब आप तनाव, चिंता या डिप्रेशन का शिकार होते हैं, तो आपके दिमाग पर इसका असर पड़ता है और यह माइग्रेन को ट्रिगर करके इसके दर्द को बढ़ा सकता है. इसके लिए आपको माइंडफुलनेस ध्यान, योग, फिजिकल एक्टिविटी और पर्याप्त नींद लेना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

हेल्थ इस गंभीर बीमारी का शिकार हैं 4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, ज्यादातर इसके खतरे से अंजान, जानें इसके लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget