एक्सप्लोरर

घर पर रखी इन पांच चीजों से हो सकता है कैंसर, जरूर जान लीजिए ये बात

घर में इस्तेमाल होने वाली कई चीजों में कैंसर छिपकर बैठा है., कई रिसर्च में भी ये बात साबित हो चुकी है कि कुछ घरेलू सामान कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं.

Cancer Risk From Household Item : हमारे घरों में कई ऐसी चीजें हैं, जो कैंसर का रिस्क बढ़ाती हैं. इनमें से कुछ काफी कॉमन है, जिनका इस्तेमाल हम धड़ल्ले से करते हैं. किचन में ही उपयोग में आने वाली कई चीजें हमारी सेहत को बुरी तरह प्रभावित करती हैं. इनसे हानिकारक और कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं. कई रिसर्च में भी पता चला है कि कई किचन आइटम्स में जहरीले केमिकल्स पाए जाते हैं, जो धीरे-धीरे शरीर में जमा होते रहते हैं और एक समय बाद कैंसर (Cancer) को जन्म दे सकते हैं. आइए जानते हैं 5 ऐसी चीजों के बारें में जिनका इस्तेमाल हम डेली लाइफ में करते हैं, इनसे कैंसर हो सकता है...

यह भी पढ़ें : श्रद्धा कपूर सा कर्वी फिगर पाने की है चाहत तो आज से ही फॉलो करें ये रूटीन

1. प्लास्टिक बोतल और कंटेनर

जिस प्लास्टिक की बोतल में आप पानी पी रहे हैं या प्लास्टिक कंटेनर का यूज कर रहे हैं, वो कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं. प्लास्टिक में कार्सिनोजेन तत्व पाए जाते हैं लेकिन अगर इनका रेगुलर तौर पर इस्तेमाल होता है तो खतरनाक बीमारियां जन्म ले सकती हैं. ब्रेस्ट कैंसर संस्था के अनुसार, सभी तरह के प्लास्टिक के बर्तन से केमिकल रिसते रहते हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं.

2. नॉन-स्टिक कुकवेयर

रिसर्च में भी ये बात साबित हो चुकी है कि नॉन-स्टिक बर्तन (non-stick utensils) का इस्तेमाल कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है. नॉन-स्टिक बर्तन में नीचे जिस चीज से कोटिंग की जाती है, वो कैंसर को बढ़ाने वाला होता है. जब यह पिघलता है तो कैंसर का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, जानें प्रेग्नेंसी के बाद कैसे मिलता है इससे छुटकारा

3. रिफाइंड ऑयल

ट्रांस फैट वाले फूड्स और रिफाइंड ऑयल (refined oil)  का ज्यादा इस्तेमाल भी कैंसर को बढ़ावा दे सकता है. रिफाइंड तेल को बार-बार गर्म करने से फ्री रेडिकल्स रिलीज होते हैं, जो कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं. हाइड्रोजेनेटेड ऑयल में ट्रांस फैट पाया जाता है, जो शरीर में सूजन को बढ़ा सकता है और कैंसर की वजह बन सकता है. इसलिए कोल्ड प्रेस्ड या ऑर्गेनिक ऑयल जैसे सरसों ,नारियल और जैतून के तेल का इस्तेमाल ही करना चाहिए.

4. फॉइल पेपर और प्लास्टिक

प्लास्टिक के कंटेनर या एल्युमिनियम फॉइल में खाना गर्म करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. प्लास्टिक को माइक्रोवेव में गर्म करने से डायोक्सीन नाम का केमिकल्स रिलीज होता है. यह कैंसर की वजह बन सकता है. एल्युमिनियम फॉइल का ज्यादा इस्तेमाल शरीर में एल्युमिनियम की मात्रा को बढ़ा सकता है, जिससे नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि माइक्रोवेव में कांच या सेरेमिक के बर्तनों का ही यूज करें.

5. प्रोसेस्ड मीट

अगर आप भी प्रोसेस्ड फूड की तरह प्रोसेस्ड मीट भी हानिकारक है. यह कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है. इनमें से एक कैंसर भी है. इसलिए प्रोसेस्ड मीट खाने से बचना चाहिए. कई रिसर्च में भी इससे आगाह किया गया है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget