एक्सप्लोरर

अंडरवॉटर ट्रेडमिल के ये फायदे सुने हैं आपने?

यूं तो ट्रेडमिल शरीर की इंजरी को ठीक नहीं करता बल्कि ये आपको फिट रखने में मदद करता है और मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ाता है. आज हम आपको बता रहे हैं वॉटर वॉकर के बारे में.

नई दिल्लीः लोग फिट रहने के लिए बहुत प्रयास करते हैं और उसके लिए अलग-अलग तरकीब भी अपनाते हैं. कुछ लोग स्वीमिंग या स्पोर्ट्स एक्टिविटी करते हैं तो कुछ लोग जिम जाना पसंद करते हैं. जबकि कुछ लोग दौड़ना या वॉक करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं इन सबसे अलग एक चीज़ और है जो काफी पॉपलुर हो रही है और वो है अंडर वॉटर ट्रेडमिल. जी हां, यूं तो ट्रेडमिल शरीर की इंजरी को ठीक नहीं करता बल्कि ये आपको फिट रखने में मदद करता है और मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ाता है. आज हम आपको बता रहे हैं वॉटर वॉकर यानि अंडरवॉटर ट्रेडमिल के बारे में.

क्या है वॉटर वॉकर- वॉटर वॉकर को अंडरवॉटर ट्रेडमिल भी कहा जाता है. एक तरह से पानी के अंदर दौडना ही कह सकते हैं. एक ऐसा ट्रेडमिल जिसमें पानी भर जाता है. जो कि टैब या रिमोट से चलता है. ये पानी आप कमर तक या चेस्ट तक भर सकते हैं. ये एक छोटे पूल की तरह दिखाई देता है. इसके बहुत फायदे हैं. अंडरवॉटर ट्रेडमिल को एक थेरेपी की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है जिसमें पानी में मरीज को दौड़ाया जाता है. चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

वॉटर वॉकर के फायदे-

  • सामान्य ट्रेडमिल या एक्सरसाइज के बजाय वॉटर वॉकर से दोगुना जल्दी वजन कम किया जा सकता है. यानि 50 से 75 फीसदी तक इससे वजन कम किया जा सकता है. लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपने पानी कमर तक भरा है या चेस्ट तक.
  • दौड़ने के दौरान लगने वाली चोटों को जल्दी ठीक करने में सबसे कारगर है वॉटर ट्रेडमिल तकनीक.
  • टखने में मोच, फ्रैक्चर और अंदरूनी चोट से जल्दी उबरने में मदद करता है वॉटर ट्रेडमिल.
  • जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में भी है मददगार.
  • अंडरवॉटर ट्रेडमिल का डबल फायदा है. इससे तैराकी और जमीनी दोनों तरह की एक्सरसाइज होती है.
  • इस तकनीक के जरिए वर्कआउट करते हुए भी शरीर का तापमान संतुलित रहता है.

कहां मौजूद होते हैं ये ट्रेडमिल- हालांकि ये आसानी से उपलब्ध नहीं है लेकिन फीजिकल क्लीनिक थेरेपी और एथलेटिक ट्रेनिंग रूम में ये मौजूद होते हैं.

क्या कहते हैं एक्स‍पर्ट- एबीपी न्यूज़ के संवाददाता ने इस बारे में प्राइमस हॉस्पिटल के डॉ. कौशल से बात की. उनका कहना है कि आमतौर पर मरीजों को वॉटर वॉक के लिए सलाह नहीं दी जाती. लेकिन हां, स्पोर्ट्स में आप हैं और मसल्‍स की स्ट्रेंथ बढ़ानी है तो आप वॉटर वॉक कर सकते हैं. जो लोग फिट होते हैं और अधिक फिट रहना चाहते हैं उन लोगों के लिए वॉटर ट्रेडमिल बेहतर है. यदि किसी को अंदरूनी चोट है और उन्हें किसी कॉम्पिटिशन में भाग लेना है तो उनकी चोट पूरी सही होने के बाद मसल्स स्ट्रेंथ के वक्त भी वॉटर वॉक के लिए सलाह दी जा सकती है. यदि कोई वजन कम करना चाहता है तो भी वॉटर थेरेपी उनके लिए बेहतर है. यदि किसी मरीज को फ्रैक्चर हुआ है तो उनको पानी में खड़े रहने की सलाह दी जा सकती है.

ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget