एक्सप्लोरर

Winter Care: सर्दियों में जरूर पिएं हल्दी दूध, तमाम बीमारियों से रखेगा दूर, पहले जान लें इसे बनाने का सही तरीका

Turmeric Milk: हल्दी-दूध यूं तो साल भर पिया जा सकता है लेकिन सर्दियों में इसे पीना जरूरी मानते हैं ताकि रोगों से बचाव हो सके. क्या आप जानते हैं इसे बनाने की परफेक्ट रेसिपी?

Haldi Doodh Perfect Recipe: हल्दी वाले दूध के फायदों के बारे में जितना कहा जाए कम है. इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर रोगों से लड़ने तक में ये मदद करता है. हमारे यहां हल्दी दूध पीने की परंपरा बहुत पुरानी है लेकिन अभी भी ये सवाल खड़ा होता है कि इसे बनाने का सही तरीका आखिर क्या है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इसे सही तरीके से न बनाया जाए तो उतने फायदे नहीं मिलते जितने मिलने चाहिए.

ऐसे बनाएंगे दूध तो बच्चे भी कर जाएंगे चट

हल्दी दूध बड़े तो पी लेते हैं पर जब बच्चों की बात आती है तो वे अक्सर मुंह बनाते, नखरे दिखाते मिलते हैं. इसका कारण ये भी होता है कि इसे सही तरीके से नहीं बनाया गया है. हल्दी को अगर दूध में ठीक तरह से पकाया जाए तो उसकी कड़वाहट पूरी तरह चली जाती है. दूध खराब तभी लगता है जब हल्दी ठीक से पकी न हो या ज्यादा मात्रा में पड़ गई हो. इसलिए बच्चों के लिए दूध बनाते समय इन दोनों बातों का ख्याल रखें और उन्हें केसर डालकर भी दूध दे सकते हैं.

ऐसे बनाएं हल्दी वाला दूध

सबसे पहले एक पैन में बहुत जरा से घी में हल्दी भून लें. इससे हल्दी के सभी एक्टिव कंपाउंड घी में घुल जाते हैं. ऐसा बहुत धीमी आंच पर करें. अब गैस बंद कर दें और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर इसी पैन में मिला दें. अगर आप इस मिक्सचर को और लाभकारी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो इसमें एक चुटकी जायफल पाउडर और एक चुटकी दालचीनी पाउडर भी मिला सकते हैं. एक बार मिक्सचर तैयार हो जाए तो इसमें गर्म दूध डाल दें. अंत में शक्कर मिलाएं और दूध तैयार है.

एक सिंपल तरीका ये भी

एक सिंपल तरीका ये भी है कि जैसे आपको एक ग्लास दूध बनाना है तो पैन में एक ग्लास दूध लें और आधा ग्लास पानी डालें. अब इसे गैस पर उबलने चढ़ा दें. अब इस घोल में एक चौथायी छोटे चम्मच हल्दी मिला दें. अब इसे पकने दें और इतनी देर तक पकाएं कि पानी जल जाए और केवल दूध बचे. अब शक्कर या गुड़ जो भी आप डालना चाहते हैं डालें और एक उबाल के बाद उतार लें. आप इसमें फ्लेवर के लिए इलायची भी मिला सकते हैं. गुड़ वाले हल्दी दूध से खांसी में बहुत जल्दी आराम मिलता है. इस सूरत में गुड़ के साथ दूध को पकाएं और जब आधा दूध रह जाए तो छान लें.  

यह भी पढ़ें: केले का छिलका वो कर सकता है जो महंगी क्रीम नहीं कर सकती 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget