एक्सप्लोरर

देश में खतरनाक हुआ H3N2... जानिए क्या वायरस को 'जानलेवा' बनाने के लिए पॉल्यूशन जिम्मेदार है?

एच3एन2 वायरस इन दिनों देश में जमकर कहर बरपा रहा है. वायरस से संक्रमित होकर दो लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में डॉक्टर यह जानने में जुटे हुए हैं कि साधारण वायरस इतना गंभीर कैसे हुआ है?

H3N2 Virus Symptoms: इन्फ्लुएंजा ए, H3N2 वायरस की चपेट में आकर कर्नाटक और हरियाणा में दो लोगों की मौत हो गई. देश में इसका पफैलाव बहुत तेजी से हो रहा है. एयर टू एयर इसका प्रसार बहुत तेज होने से यह साइंटिस्ट और डॉक्टरों के कारण चिंता का विषय बना हुआ है. डॉक्टरों का कहना है कि आमतौर पर होने वाले वायरल इतना गंभीर नहीं होता है, लेकिन H3N2 ने सभी को दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया है. डॉक्टर उन कारणों को तलाशने में जुटे हुए हैं, जिसने वायरस को गंभीर बनाया है. वहीं, आम लोगों से अपील की है कि जो लोग भी इस वायरस से संक्रमित हो रहे हैं. उन्हें तुरंत इसका इलाज करा लेना चाहिए. 

क्या पॉल्यूशन से है H3N2 के बढ़ने का कनेक्शन?

डॉक्टरों का कहना है कि H3N2 वायरस प्रसार के पीछे कुछ वजह सामने आई हैं. इनमें मौसम में नमी का होना और प्रदूषण बड़ा कारण है.  इस साल फ्लू के मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है. इसे दिल्ली-एनसीआर में कम तापमान के साथ-साथ कम नमी की स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. मौसम में कम नमी वायरस के प्रसार के लिए अनुकूल मानी जाती है. इसके अलावा, हाई पॉल्यूशन लेवल लोगों के श्वसन तंत्र में संक्रमण पैदा कर रहा है. इससे लंग्स कमजोर हो रहे हैं. वायरस आसानी से अटैक कर संक्रमित कर रहा है. 

पॉल्यूशन इस तरह पहुंचाता है नुकसान

सवाल है कि वायु प्रदूषण H3N2 वायरस के तेजी से फैलने का कारण कैसे बनता है? कई स्टडी में सामने आया है कि हवा में पार्टिकुलेट मैटर की उपस्थिति चिंताजनक होती है. तरल और ठोस दोनों तरह के छोटे कण हवा में तैरते हैं. ये इतने छोटे होते हैं कि फेफड़ों और रक्त प्रवाह दोनों में प्रवेश कर सकते हैं. ये गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाते हैं. ये लंग्स को इतना कमजोर कर देते हैं कि किसी सामान्य वायरस का हमला भी सहन नहीं कर पाते हैं. 

वायरस का कॉकटेल भी खतरनाक

डॉक्टरों का कहना है कि हवा में मौजूद कई तरह के वायरस का कॉकटेल भी हयूमन बॉडी के लिए खतरनाक है. एडेनोवायरस भी इन दिनोें हवा में घूम रहा है. ऐसे में इन्फ्लूएंजा और एडेनोवायरस के बीच अंतर करना मुश्किल है. अकसर दोनों तरह के वायरस ही खुद को विशिष्ट वायरल प्रोड्रोम्स या रोग के लगभग एक जैसे लक्षण दिखाते हैं. हालांकि, एडेनोवायरस संक्रमण में आंखों में लालिमा देखने को मिल सकती है. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Personalised Cancer Vaccinel: क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
क्या कैंसर का इलाज करेगी वैक्सीन? ट्रायल में 42% तक घटा खतरा
Shamonda Virus: फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
फ्रांस में फैला शमोंडा वायरस, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव
दिल्ली की हवा में बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा, ऐसे करें बचाव

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget