अब दो नए गर्भनिरोधक मिलेंगे इंजेक्शन और गोली में!
सरकार ने दो नये गर्भ निरोधकों की शुरूआत की है. इनमें एक गर्भ निरोधक इंजेक्शन के रूप में है और दूसरा गोली के रूप में.

नयी दिल्लीः सरकार ने दो नये गर्भ निरोधकों की शुरूआत की है. इनमें एक गर्भ निरोधक इंजेक्शन के रूप में है और दूसरा गोली के रूप में.
ये गर्भ निरोधक फिलहाल मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध हैं. अब तक 10 राज्यों, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दिल्ली और गोवा में इसकी शुरुआत की गई है.
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि ये गर्भ निरोधक सुरक्षित और प्रभावी हैं. 'अंतरा' इंजेक्शन तीन महीनों के लिए कारगर है और ‘छाया’ गोली एक सप्ताह के लिए प्रभावी है. यह दंपतियों की बदलती जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी जिससे महिलाओं को उनकी गर्भधारण योजना में मदद मिलेगी.
इन गर्भ निरोधकों की शुरूआत केन्द्रीय परिवार नियोजन पहल ‘मिशन परिवार विकास’ के तहत की गयी है.
यह मिशन देश के उच्चतम प्रजनन दर वाले 146 जिलों में लागू किया जा रहा है और जिनका देश की आबादी में 44 प्रतिशत योगदान है. ये जिले सात राज्यों उत्तर प्रदेश,बिहार,मध्य प्रदेश,राजस्थान,झारखंड,छत्तीसगढ और असम में आते हैं. आपको बता दें, मिशन परिवार विकास परिवार नियोजन पहल का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025 तक कुल प्रजनन दर को 2 .1 तक नीचे लाने का है.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Source: IOCL

























