एक्सप्लोरर

Good Sleep: अच्छी और गहरी नींद के लिए सोने से पहले पिएं ये स्पेशल चाय

Sleep Tight: अच्छी और गहरी नींद सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है. नींद मानसिक और शारीरिक सेहत के साथ ही सौंदर्य के लिए भी बहुत जरूरी है. यहां बताई जा रही चाय आपको गहरी नींद सोने में मदद करेगी.

How To Get Good Sleep: अच्छी और गहरी नींद सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है. नींद जब गहरी और बिना सपनों वाली होती है तो सुबह के समय आप एकदम फ्रेश मूड के साथ जागते हैं. नींद मानसिक (Mental) और शारीरिक (Physical) सेहत के साथ ही सौंदर्य के लिए भी बहुत जरूरी है. आपको रात में अच्छी नींद (Good Sleep) आए और सपनों के कारण, यूरिन के कारण, प्यास लगने के कारण आपकी नींद रात में ना टूटे, इसके लिए आप यहां बताई गई विधि से केले की स्पेशल चाय (Banana Tea) तैयार करके पी सकते हैं. यह अच्छी नींद के साथ ही शरीर को और भी कई लाभ पहुंचाती है...

अच्छी नींद के लिए क्या करें?

रात को अच्छी नींद लाने के लिए आप सोने से करीब एक घंटा पहले केले और दालचीनी से बनी इस चाय का सेवन करें. इस चाय को बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए...

  • डेढ़ कप पानी
  • 1 केला
  • 1 टीस्पून दालचीनी

चाय बनाने की विधि

  • केले को धोकर साफ करें और इसे छिलके सहित छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब इन टुकड़ों को चाय बनाने के बर्तन में डाल लें. 
  • ऊपर से एक टी-स्पून (छोटा चम्मच) दालचीनी पाउडर डाल दें.
  • अब ऊपर से पानी डालकर इस मिक्स को 10 मिनट के लिए बहुत धीमी आंच पर पकने दें.
  • जब केले से इसके छिलके हटने लगें तब गैस बंद कर दें
  • इसे चलनी की मदद से छान लें और घूंट-घूंट करके पिएं. 
  • सोने से एक घंटा पहले पीने से बेड टाइम से पहले आपको फ्रेश होने का समय मिलेगा ताकि रात को सोते समय पेशाब ना आए.
  • रोज रात को सोने से पहले यह प्रक्रिया दोहराएं. आपकी नींद और सुबह दोनों ही प्रसन्नता देने वाली होंगी.

नींद लाने में केले की मदद 

  • केले में अमीनो एसिड, ट्राइफोटोन और रिलैक्सेशन प्रॉपर्टीज होती हैं. इनके सेवन से ब्रेन में सेरोटोनिन का सीक्रेशन होता है. सेरेटॉनिन एक रिलैक्सिंग हार्मोन है, जो मस्तिष्क को शांत करता है, नींद को बढ़ाता है. शरीर की कोशिकाओं को शांत कर आराम का अनुभव कराता है.
  • केले का सेवन करने से शरीर में कार्टिसोल का प्रोडक्शन सीमित होता है जाता है. कार्टिसोल वो हानिकारक हार्मोन है, जो शरीर और मस्तिष्क में तनाव का मुख्य कारण होता है.इसे स्ट्रेस हॉर्मोन के नाम से भी जाना जाता है.

नींद लाने में दालचीनी का उपयोग 

  • दालचीनी (Cinnamon) एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका कई रोगों के उपचार में उपयोग किया जाता है. अनिद्रा (Insomnia) की समस्या भी ऐसी ही एक बीमारी है. तो जिन लोगों को रात में ठीक से नींद नहीं आती है, उन्हें दालचीनी से बनी चाय का सेवन करना चाहिए. यह आपके किए हुए भोजन के पाचन (Digestion) को सुनिश्चित करती है.
  • दालचीनी रक्त के प्रवाह (Blood Circulation) को नियंत्रित करती है और जब केले के साथ इसका उपयोग करके चाय तैयार की जाती है तो इसका प्रभाव नींद पर साफ नजर आता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बता विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: आपकी नींद और सपनों से जुड़ी हैं ये दिलचस्प बातें

यह भी पढ़ें: बार-बार ब्लेडर इंफेक्शन होने के कारण और लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget