एक्सप्लोरर

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखना है तो खाली पेट पिएं अदरक का जूस, जानें कितना और कब पीना है?

ज्यादातर लोग चाय में अदरक डालकर पीते हैं. लेकिन आज हम आपको अदरक के जरिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का खास तरीका बताएंगे.

सर्दियों में खाने में अदरक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. लोग अदरक की चाय पीना पसंद करते हैं. लेकिन अदरक का जूस पीने के भी कई फायदे हैं. अदरक के जूस से शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है. जानिए अदरक का जूस कितनी मात्रा में पीना चाहिए. आयुर्वेद में अदरक को शानदार औषधि माना गया है.

सर्दियों में भीगी अदरक का इस्तेमाल करना चाहिए और गर्मियों में जब अदरक का मौसम न हो तो सूखी अदरक का इस्तेमाल करें. सर्दी-जुकाम और खांसी के लिए अदरक की चाय फायदेमंद होती है. सर्दियों के दिनों में ज्यादातर घरों में अदरक का इस्तेमाल किया जाता है. अदरक का सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है.

 इम्युनिटी मजबूत करने के अलावा अदरक खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है. अदरक में पाए जाने वाले तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं. यह वजन घटाने में भी मदद करता है. खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अदरक का जूस काफी फायदेमंद होता है. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन को कम करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अदरक का जूस फायदेमंद होता है.

अदरक में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

अदरक विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसमें जिंजरोल नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो सूजन को कम करता है. अदरक में विटामिन बी6 और विटामिन सी भी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो रक्तचाप और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से इन बीमारियों का बढ़ता जोखिम

 खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अदरक का जूस शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अदरक में पाया जाने वाला जिंजरोल खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. अदरक का जूस पीने से ट्राइग्लिसराइड्स और कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम हो सकता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट नसों में प्लाक जमने की समस्या को कम करते हैं. अदरक का जूस पीने से शरीर में बाइल जूस बढ़ता है, जो कोलेस्ट्रॉल को तोड़ता है.

ये भी पढ़ें : क्या होता है स्लीप मैकसिंग?.क्या इसकी वजह से वाकई आपको मिल सकती है गुड नाइट स्लीप, जानें इसके बारे

कब और कैसे पीना चाहिए यह अदरक वाले जूस

अदरक का जूस कैसे बनाएं इसके लिए अदरक के 2-3 इंच टुकड़े को कुचलें या कद्दूकस कर लें. आप अदरक को मिक्सी में पीस भी सकते हैं. अब पिसे हुए अदरक को मलमल के कपड़े में डालकर कपड़े को कसकर निचोड़ लें. अदरक का जूस कड़वा होता है, इसलिए इसका स्वाद बेहतर बनाने के लिए आप इसमें थोड़ा शहद और नींबू मिला सकते हैं. सुबह खाली पेट इस जूस को पीना फायदेमंद रहेगा. आपको केवल 1-2 चम्मच जूस से शुरुआत करनी होगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget