एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2023: बप्पा का पसंदीदा मोदक खाने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे, जानें डाइटिशियन रुजुता दिवेकर की राय

मोदक सिर्फ देखने और खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. आज हम जानेंगे मोदक खाने के फायदे. 

पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है. 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में लोग अपने हिसाब से 2 से 10 दिन तक भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना करते हैं. गणेश पूजा की सबसे खास बात यह है कि इसमें गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाया जाता है. शास्त्रो में भी उल्लेख है कि भगवान गणेश को मोदक अति प्रिय है.लेकिन आज हम बात करेंगे कि मोदक सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. आज हम जानेंगे मोदक खाने के फायदे. 

इन चीजों से तैयार होता है मोदक

दरअसल, मोदक चावल का आटा, घी, नारियल, गुड़, ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है. डॉक्टर्स से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट तक मानते हैं कि मोदक खाने के कई सारे फायदे हैं. मोदक की सबसे खास बात यह है कि जो लोग वजन कंट्रोल करना चाहते हैं वह भी अपनी डाइट प्लान में इसे शामिल कर सकते हैं. 

मोदक खाने से मिलते हैं ये फायदे

कब्ज से दिलाता है छुटकारा

फेमस डाइटिशियन रुजुता दिवेकर के मुताबिक मोदक में काफी ज्यादा घी मिलाकर बनाया जाता है. और यह कब्ज को ठीक करने के लिए काफी अच्छा होता है. साथ ही साथ यह शरीर से गंदगी निकालने का भी काम करती है. घी आंत को भी हेल्दी रखती है. जिसकी वजह से कब्ज की परेशानी नहीं होती है और पाचन अच्छा होता है. 

ब्लड प्रेशर होता है कम

मोदक में ढेर सारी नारियल का इस्तेमाल किया जाता है. नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स होता है.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्राइग्लिसराइड्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करती है. 

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है मोदक

रूजुता दिवेकर ने एक वीडियो के जरिए बताया कि मोदक में नारियल और ड्राईफ्रूट्स का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है. जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल निकालने का काम करता है. साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है. 

वजन घटाने में भी मददगार

मोदक बनाने में गुड़ का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है. मोदक में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है. यह गुड फैट का अच्छा सोर्स है. इसलिए यह वजन को कंट्रोल करने में मददगार है. अगर आपको मीठे की क्रेविंग होती है तो आप मोदक खा सकते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget