एक्सप्लोरर

लंबी और खुशनुमा उम्र चाहिए तो बना लीजिए दोस्त, जानिए दोस्ती को लेकर क्या कहती है रिसर्च

Friends For Health: हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि दोस्त होने से इंसान अकेलेपन और सामाजिक उपेक्षा संबंधी हेल्थ रिस्क से बच जाता है

Health Research On Friends: ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तो...ये गाना आपने कई बार सुना होगा. दोस्ती पर बॉलीवुड में भी कई शानदार फिल्में बनी है. इंसान हर उम्र के मोड़ पर दोस्त बनाता है. स्कूल के दोस्त, कॉलेज के दोस्त, दफ्तर के दोस्त और यहां तक हॉस्टल के दोस्त. दोस्ती वो तोहफा है जिसे पाकर इंसान की जिंदगी  खुशनुमा हो जाती है.

दोस्तों से आपकी सोशल लाइफ तो अच्छी होती है, साथ ही दोस्तों की वजह से आपको लंबी उम्र का तोहफा भी मिल सकता है. जी हां, हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि दोस्त होने से इंसान अकेलेपन और सामाजिक उपेक्षा संबंधी हेल्थ रिस्क से बच जाता है. खासकर युवा वर्ग में आईसोलेशन से लड़ने के लिए दोस्तों का होना बहुत जरूरी है. चलिए जानते हैं कि दोस्तों के होने से कैसे आपको स्वास्थ्य संबंधी फायदे और लंबी उम्र मिल सकती है.

दोस्तों का होना है बहुत जरूरी -रिसर्च 

रिसर्च कहती है कि अगर लाइफ को लंबा और खुशनुमा बनाना है तो इस मंत्र को रट लीजिए कि दोस्त सदा के लिए होते हैं. सभी लोग दोस्ती और सहयोग की भावना अपने परिवार से सीखते हैं. सबसे पहले दोस्त माता पिता होते हैं. इसके बाद बच्चा जब घर से बाहर निकलता है तो वो कई दोस्त बनाता है. समान विचारधारा, स्वभाव और आदतों के चलते दोस्त बन जाते हैं.

दुनिया में कई दोस्त लंबे समय तक साथ रहते हैं और कुछ बिछड़ जाते हैं. लेकिन ये याद रखना चाहिए कि जो बिछड़ गए हैं, उनके साथ गुजरी यादों का अच्छा खासा अनुभव आपको खुश रखता है. दोस्त आपके जीवन में एक हौसले, स्थायित्व, सलाह और सहारे की तरह हैं जो हर मोड़ पर आपका साथ देते हैं.

दोस्त ना होने से अकेलापन महसूस करता है इंसान

दोस्त सहयोग की भावना जगाते हैं. दोस्तों के साथ की बॉन्डिंग परिवार से अलग होती है. दोस्त ऐसा माहौल देते हैं जहां आप एक दूसरे को जज किए बिना अपने मन की बात कर सकते हैं. दोस्त आपस में मजाक करके हंसते हैं, उनके साथ कई मेमोरीज बन जाती हैं. दोस्त कठिन समय में साथ भी देते हैं और असफल होने पर आपका दुख भी बांटते हैं. वो आपके साथ हर खुशी बांटते हैं चाहे वो छोटी हो या बड़ी. दोस्त दया, भावना और सुनने का महत्व बताते हैं. एक अच्छा दोस्त वो सब कुछ समझ सकता है जो दूसरे लोग नहीं समझ सकते.

लॉ ऑफ कनेक्शन नाम की किताब में बीबीसी के ऑथर डेविट रॉबसन ने कहा है कि दोस्तों के रहने पर इंसान कभी जड़ नहीं होता. वो अपने सामाजिक दायरे में लगातार सक्रिय रहता है और इससे उसकी उम्र लंबी होती है. दोस्तों के रहने से आप खुश रहते हैं, हंसते हैं और पॉजिटिव रहते हैं, इससे आपके शरीर का इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है और आप कम बीमारियों का शिकार होते हैं.

अकेलेपन, कम सोशल होने के चलते होने वाली मानसिक बीमारियां दोस्तों का वजह से दूर रहती हैं और लोगों की उम्र लंबी और खुशनुमा होती है.अकेलेपन और कम सामाजिक दायरे के चलते लोग तनाव, एंजाइटी, स्ट्रेस, स्ट्रोक, डिमेंशिया जैसी बीमारियों के शिकार जल्दी होते हैं. ऐसे लोगों में आत्महत्या के विचार जल्दी आते हैं और ऐसे लोग दिल संबंधी खतरों की जद में जल्दी आते हैं. ऐसे में जिन लोगों के दोस्त होते हैं, वो खुशहाल और स्वस्थ जिंदगी जीते हैं और उनकी उम्र भी लंबी होती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Myths Vs Facts: क्या एक बार कैंसर होने के बाद अस्पताल में ही गुजर जाती है जिंदगी? जानें सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget