एक्सप्लोरर

ठंड में आइसक्रीम खाना हार्ट अटैक को दे सकता है न्योता, हेल्थ एक्सपर्ट क्यों करते हैं मना?

सर्दी हो या गर्मी कुछ लोग हर मौसम में काफी ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं य़ा आइसक्रीम खाते हैं. अगर आपको भी ठंडा पानी पीने और ठंडी चीजें खाने की है आदत तो संभल जाए. यह सब हार्ट अटैक को न्योता दे सकता है.

सर्दी हो या गर्मी कुछ लोग हर मौसम में काफी ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं. अगर आपको भी ठंडा पानी पीने की है आदत तो संभल जाए. ज्यादा ठंडा पानी सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक है. जानिए ठंडा पानी पीने के साइड-इफेक्ट्स. सर्दियों में भी अगर आप ठंडा पानी पीते हैं तो यह सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है. गर्मी में फ्रिज से पानी निकालकर या बोतल में रखे ठंडा पानी पीना नॉर्मल है. सर्दियों में नॉर्मल पानी ही काफी ज्यादा ठंडा लगता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्दियों में ठंडा पानी पीने से शरीर के अंदर कई बीमारियां पनप सकती है. इसलिए सर्दियों में ठंडा पानी से नहाने और पीने के लिए मना किया जाता है. सर्दियों में कुछ लोग ठंडा पानी पीते हैं तो वहीं कुछ लोग आइसक्रीम और कोल्ड्रिंक्स पीते हैं. ऐसे लोगों के लिए हमारे पास सुझाव है कि ऐसा बिल्कुल भी न करें क्योंकि इसके कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है. आज हम इस आर्टिकल के जरिए ठंडा पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में जानेंगे. 

आयुर्वेद क्यों करता है मना

आयुर्वेद में ठंडी चीजों को सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. सर्दियों में ठंडी चीजें खाने के लिए मना किया जाता है. ठंडा पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन धीमी हो सकती है. इसका पूरा असर हाजमा पर भी पड़ सकता है. इन सब के अलावा पेट में गैस, कॉन्स्टिपेशन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. वात और कफ भी हो सकता है. सर्दियों में इन सब की वजह से खांसी, जुकाम, गले में दर्द और छाती में कफ की दिक्कत भी हो सकती है. 

सर्दियों में ज्यादा ठंडा पानी या चीजें खाने से पेट पर होता है कुछ ऐसा असर

मोटापा बढ़ता है

अगर आप सर्दियों में ज्याजा ठंडी चीजें खाते हैं या पानी पीते हैं तो शरीर में जमा फैट को पिघलने में टाइम लगता है. जिसके कारण मोटापा और तेजी से बढ़ता है. अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो एकदम से ठंडा पानी पीने से बचें. गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह चर्बी को गलाती है. 

हार्टबीट बदलने का खतरा

सर्दियों में ज्यादा ठंडा पानी पीने से हार्टबीट बढ़ सकता है. इससे आपके नर्वस सिस्टम को नुकसान हो सकता है. ठंडा पानी वेगस नर्व पर सीधा असर डालता है. जिसके कारण हार्टबीट में बदलाव हो सकते हैं. हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता है. 

इलेक्ट्रोलाइट्स बिगड़ जाता है

ज्याजा ठंडा पानी पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ जाता है. जिसके कारण शरीर में डिहाइड्रेशन और कुपोषण की बीमारी का शिकार हो सकते हैं. 

आलस और थकान

जो लोग काफी ज्यादा ठंडा पानी पीते हैं उनका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है. जिसके कारण थकान, आलस और कमजोरी होने लगती है. कई बार एनर्जी एकदम से डाउन होने लगता है. 

पेट में इंफेक्शन

पेट में किसी भी तरह का इंफेक्शन हुआ तो डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है. इसलिए ठंडा पानी पीने से बचें. ठंडा पानी पीने से पेट टाइट हो जाता है. पेट से आवाज आने लगता है. यह गंभीर बीमारियों के संकेत हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Brain Tumour: ये हैं वो कारण, जिनकी वजह से हो सकता है ब्रेन ट्यूमर, जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
दूध जलेबी खाने से फायदा या नुकसान, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget