एक्सप्लोरर

बवासीर का दर्द हो जाएगा छूमंतर, बस रोजाना डाइट में शामिल कर लें ये चीजें

बवासीर की मुख्य वजह कब्ज है. कठोर मल और मल त्याग के दौरान ज्यादा प्रेशर पड़ता है. कब्ज को रोकने के लिए फाइबर युक्त आहार, पर्याप्त पानी और पाचन तंत्र को हेल्दी रखने वाले फूड्स का सेवन बेहद जरूरी है.

खराब लाइफस्टाइल और गलत डाइट की वजह से बवासीर बेहद आम समस्या हो चुकी है. इसकी वजह से मल त्याग के दौरान काफी ज्यादा दर्द, जलन, खुजली और ब्लीडिंग तक की दिक्कत रहती है. आइए आपको बताते हैं कि डाइट सही करके बवासीर के दर्द को ठीक किया जा सकता है? 

बवासीर के लिए क्यों जरूरी है सही डाइट?

बवासीर होने की मुख्य वजह कब्ज है. दरअसल, कठोर मल और मल त्याग के दौरान ज्यादा प्रेशर पड़ता है. ऐसे में कब्ज को रोकने और मल को नरम रखने के लिए फाइबर युक्त आहार, पर्याप्त पानी और पाचन तंत्र को हेल्दी रखने वाले फूड्स का सेवन बेहद जरूरी है. बायोमेड रिसर्च इंटरनेशनल और जर्नल ऑफ इन्फ्लेमेशन में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, हाई फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले फूड्स से बवासीर की सूजन, दर्द और जलन कम होती है. 

इस तरह की डाइट फायदेमंद

बवासीर के दर्द को कम करने के लिए ज्यादा फाइबर वाले फल खाने चाहिए. इसके लिए पपीता बेहद कारगर है. दरअसल, पपीता में पपेन एंजाइम होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है. रात को पपीता खाने से मल त्याग में आसानी होती है. वहीं, केला पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो मल को मुलायम बनाता है. अगर कब्ज से परेशान हैं तो रोजाना एक पका केला जरूर खाना चाहिए. सेब के छिलके में अघुलनशील फाइबर होता है, जो आंतों को साफ रखता है. ऐसे में सेब को छिलके समेत खाना चाहिए. संतरा और अंगूर भी विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं.

ये सब्जियां बेहद मददगार

हरी और पत्तेदार सब्जियां बवासीर के लक्षणों को कम करने में बेहद फायदेमंद हैं. इनमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं, जो सूजन कम करते हैं. पालक में मैग्नीशियम होता है, जो आंतों की मोबिलिटी बढ़ाता है. ब्रोकली में फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गुदा की सूजन कम करते हैं. पत्तागोभी भी कब्ज कम करती है और पाचन तंत्र को हेल्दी रखती है. करेला में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बवासीर का दर्द कम करते हैं.

साबुत अनाज भी बेहद कारगर

साबुत अनाज में भी काफी ज्यादा फाइबर होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज रोकता है. ओट्स में घुलनशील फाइबर (बीटा-ग्लूकन) होता है, जो मल को नरम रखता है. सुबह नाश्ते में ओटमील खाना चाहिए. सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस खाने चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा होता है. ज्वार और रागी भी फाइबर से भरपूर होते हैं और बवासीर में फायदेमंद होते हैं. 

ईसबगोल की भूसी

ईसबगोल (Psyllium Husk) बवासीर के मरीजों के लिए रामबाण है. इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो मल को भारी और नरम बनाते हैं. रात को सोने से पहले एक चम्मच ईसबगोल की भूसी को गुनगुने पानी या दूध के साथ लेना चाहिए. यह कब्ज को दूर करता है और मल त्याग के दौरान दर्द कम करता है.

मूली और उसका रस

मूली में फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो कब्ज को दूर करती है. सुबह और रात के वक्त एक चौथाई कप मूली का रस पीने से बवासीर के लक्षणों में राहत मिलती है. आप मूली के पेस्ट में शहद मिलाकर प्रभावित हिस्से पर भी लगा सकते हैं, जिससे जलन और सूजन कम होती है.

नट्स और बीज

नट्स और बीज फाइबर और हेल्दी फैट के अच्छे सोर्स हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं. चिया सीड्स में घुलनशील फाइबर होता है, जो मल को नरम रखता है. इन्हें पानी या जूस में भिगोकर पिएं. अलसी में ओमेगा-3 और फाइबर होता है, जो सूजन को कम करता है.

ये भी पढ़ें: कौन सी बीमारी में होता है सबसे ज्यादा दर्द? खुद मौत मांगने लगता है इंसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget