एक्सप्लोरर

आंखों की रोशनी जाने का डर सता रहा है तो आज ही से ये 6 आदतें अपना लें...बरकरार रहेगी रोशनी

आज काल आंखों की रोशनी की समस्या आम बात हो गई है.हर कोई आंखों पर चश्मा चढ़ा कर घूम रहा है.अगर आप को भी रोशनी जाने का डर सता रहा है तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आपआंखों का ख्याल रख सकते हैं

How To Maintain Eye Health: आंखों के बिना दुनिया अंधेरी है.आंखों में रोशनी नहीं तो आप दुनिया की खूबसूरती नहीं देख सकते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में करीब 2.2 अरब लोग आंखों के विकार से जूझ रहे हैं. वहीं दिन प्रती दिन समस्या औऱ बढ़ती ही जा रही है, हालांकि आंखों की सेहत का खास ख्याल रख कर आप इन समस्याओं से बच सकते हैं.आइए जानते हैं वो खास टिप्स जिसे अपनाकर आप आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं

कंप्यूटर से दूरी बनाकर बैठे-आंखों की सेहत के लिए जरूरी है कि आप कंप्यूटर से उचित दूरी बनाकर ही बैठे, क्यों ना आप पढ़ाई कर रहे हो या फिर ऑफिस वर्क कर रहे हो. इसके अलावा अगर आप बहुत ज्यादा कंप्यूटर या फोन में लगे रहते हैं तो इससे आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है.आंखों में दर्द की शिकायत हो सकती है. आप डिजिटल स्ट्रेन के शिकार हो सकते हैं. ऐसे में कोशिश करें कि काम के वक्त कंप्यूटर से उचित दूरी बनाए और जरूरत पड़ने पर ही इसका इस्तेमाल करें.

चेकअप कराते हैं-भले ही आपकी आंखों में कोई दिक्कत ना हो लेकिन आप समय-समय पर आंखों का चेकअप कराते रहें. खासकर डायबिटीज के रोगियों को समय-समय पर आंखों का चेकअप कराना जरूरी होता है, क्योंकि शुगर से आंखों पर नकारात्मक असर पड़ता है और लंबे समय तक डायबिटीज रहने पर आप ब्लाइंडनेस के शिकार हो सकते हैं.

पर्याप्त नींद लें-.आंखों को आराम देने के लिए आप पर्याप्त नींद लें. स्लीपिंग डिसऑर्डर की वजह से आंखों में होने वाली एक अन्य समस्या,एंटीरियर इस्कीमक ऑप्टि न्यूरोपैथी जिसमें ऑप्टिक तंत्रिका में घाव हो जाता है. इस बीमारी में ब्लड वेसल्स में सूजन हो जाती है जससे ऑप्टिक नर्व में रक्त का संचार नहीं हो पाता और इससे धीरे धीरे नजर कमजोर होने लगती है.

आंखों की सफाई करें-नियमित रूप से आपको आंखों की सफाई करनी चाहिए. अगर इसके प्रति लापरवाही बरतते हैं तो खुजली, आंखों का लाल होना, जलन, सूजन जैसी समस्याएं हो सकती है. आप जब भी कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करें, आंखों की सफाई जरूर करें. तीन से चार बार ठंडे पानी से दिन भर में आंखों को धोएं.

पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें-आंखों की समस्या से बचने के लिए विटामिन ए, विटामिन के, ई से भरपूर भोजन लेना चाहिए, विटामिन ए को रेटिनोल भी कहा जाता है. इसे आंखों की रोशनी के लिए अच्छा माना गया है. विटामिन ए को आप शकरकंद, गाजर, कद्दू, ऑरेंज, हरी सब्जियों से प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा विटामिन बी के लिए आप दाल,बींस, फिश, दही, दूध बादाम का सेवन कर सकते हैं. विटामिन सी आंखों को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है. कॉर्निया और स्क्लेरा के स्ट्रक्चर को बनाए रखने में मदद करता है. इसके लिए ब्रोकोली, आलू ,खट्टे फल का सेवन करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget