एक्सप्लोरर

Milk Tea Side Effects: दूध की चाय से क्यों परहेज करते हैं फिटनेस फ्रीक लोग? ये होते हैं नुकसान

चाय में दूध डालकर पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है. इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. खाली पेट दूध वाली चाय से तो पूरी तरह बचना चाहिए. कई रिसर्च में भी इसे लेकर हिदायत दी गई है.

Milk Tea Side Effects : हमारे यहां दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से ही होती है. कई लोग तो इसे अपना फेवरेट ब्रेवरेज तक मानते हैं. वे दिन में कई-कई बार चाय या कॉफी पी जाते हैं. कुछ लोग खाने के बाद आलस भगाने के लिए भी चाय-कॉफी की मदद लेते हैं तो कुछ लोग रात में नींद भगाने में इसका सहारा लेते हैं.

इससे इंस्टेंट एनर्जी और ताजगी महसूस होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध वाली चाय पीने के कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं. यही कारण है कि फिटनेस फ्रीक लोग इससे परहेज ही करते हैं. ऐसे में अगर आप भी दूध वाली चाय के शौकीन है तो यहां जानिए इससे होने वाले नुकसान...

दूध वाली चाय के छह गंभीर नुकसान

1. ब्लोटिंग: दूध वाली चाय ज्यादा पीने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है. दरअसल, चाय में कैफीन पाया जाता है, जो पेट की सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है. इससे एसिडिटी और ब्लोटिंग (Bloating) की समस्या हो सकती है.

2. डिहाइड्रेशन: चाय में कैफीन ही नहीं, थियोफिलाइन भी मौजूद होता है. जब इसका ज्यादा सेवन किया जाता है तो डिहाइड्रेशन (Dehydration) होने लगती है. इससे गंभीर तरह की कब्ज परेशान कर सकती है. कई अन्य परेशानियां भी शुरू हो सकती हैं.

3. सिरदर्द की समस्या: दूध वाली चाय बहुत ज्यादा पीने से डिहाइड्रेशन तो होता ही है, जिससे सिरदर्द की समस्या भी शुरू हो सकती है. इसकी वजह से आंखों में भी दर्द हो सकता है, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स दूध वाली चाय पीने से मना करते हैं.

4. स्ट्रेस ट्रिगर कर सकता है: दिन में कई-कई कप दूध वाली चाय पी जाते हैं तो इस आदत से तुरंत तौबा कर लें, क्योंकि अगर आप ज्यादा चिंता करते हैं तो दूध वाली चाय इसे ट्रिगर कर सकती है. इससे मेंटल तौर पर कई प्रॉब्लम्स शुरू हो सकती हैं.

5. गायब हो जाती है नींद: दूध वाली चाय में कैफीन ज्यादा होता है, जो नींद को ही गायब कर सकता है. इसकी वजह से अनिद्रा की समस्या शुरू हो सकती है. जिसकी वजह से पूरा दिन खराब हो सकती है और शारीरिक-मानसिक समस्याएं हो सकती हैं.

6. ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है: बहुत ज्यादा दूध वाली चाय पीते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर अनकंट्रोल हो सकता है. जिससे दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. पहले से ही बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं तो दूध वाली चाय अवॉयड ही करनी चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: पुणे के एक ही परिवार के दो लोगों को हुआ Zika Virus इंफेक्शन, जानें इसके शुरुआती लक्षण

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget