एक्सप्लोरर

Gym Mistakes: बॉडी बनाने के चक्कर में कहीं खतरे में तो नहीं डाल रहें जान, जिम जाने वाले ना करें ये 5 गलतियां

जिम जाने वालों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए, ताकि उनके दिल की सेहत पर इसका निगेविट असर न पड़े. कई बार ज्यादा जोर लगाने की वजह से हार्ट पर ज्यादा दबाव बड़ सकता है और हार्ट अटैक, का खतरा बढ़ सकता है.

Gym Mistakes: जिम जाना सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है. इससे फिटनेस बनी रहती है और आपका शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है. हालांकि, जिम से सिर्फ फायदे ही नहीं नुकसान भी है.  जिम में की गईं कुछ गलतियां जान को खतरे में भी डाल सकती हैं. बॉडी बनाते समय कुछ चीजों से हमेशा बचना चाहिए, वरना दिल कमजोर हो सकता है और हार्ट अटैक (Heart Attack) का जोखिम बढ़ सकता है. ऐसे में अगर आप भी जिम जाकर वर्कआउट करते हैं तो इन 5 गलतियों को करने से बचें...

1. क्षमता से ज्यादा वर्कआउट
जिम की शुरुआत करने वाले या लंबे समय बाद जिम जाने वाले सबसे कॉमन गलती करते हैं कि क्षमता से ज्यादा जोर लगाने शुरू कर देते हैं. बहुत ज्यादा वेट लिफ्टिंग, रनिंग दिल पर दबाव डाल सकता है. जिससे हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो स्ट्रोक या हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ा सकता है.

2. वार्मअप न करना
जिम में वर्कआउट शुरू करने से पहले वॉर्मअप और कूल डाउन काफी जरूरी होता है. यह एक ऐसी गलती है तो दिल के लिए खतरे पैदा कर सकता है. वार्मअप मांसपेशियों को एक्सराइसज के लिए तैयार करता है और बॉडी टेंपरेचर बढ़ाता है, जबकि कूल डाउन हार्ट रेट को धीरे-धीरे कम  करने और बॉडी को रिलैक्स मोड में लाता है. दोनों ही एक्सरसाइज दिल पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद कर जोखिम को कम करते हैं.

3. दर्द नजरअंदाज करना
जिम में वर्कआउट करने के दौरान कई बार मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आम होता है लेकिन अगर सीने में दर्द, चक्कर आना या सांस लेने में दिक्कतें हों तो इसे गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये दिल के खतरे का इशारा हो सकता है. ऐसे में तुरंत वर्कआउट बंद करें और कुछ देर आराम करें. जरूरत पड़े तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं.

4. पानी कम पीना
वर्कआउट के दौरान पसीना खूब निकलता है, जिसके साथ शरीर का पानी भी निकल आता है. अगर शरीर में पर्याप्त लिक्विड नहीं होगा तो डिहाइड्रेशन बढ़ सकती है, जो ब्लड सर्कुलेशन को स्लो कर देता है. ऐसी स्थिति में दिल को ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करी पड़ती है, इसलिए जिम में वर्कआउट करने से पहले, करने के दौरान और बाद में एक्सपर्ट्स की सलाह पर पानी पीते रहना चाहिए.

5. किसी बीमारी को छिपाना
अगर आप दिल की किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो जिम जाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें. उन्हें हर बाद खुलकर बताएं. कौन सा वर्कआउट करना चाहते हैं, ये भी डॉक्टर को बताएं. इससे आपको सही सलाह और सावधानियों की जानकारी हो पाएगी और आप अपने लिए बेस्ट वर्कआउट कर पाएंगे. हार्ट की किसी प्रॉब्लम को छिपाना खतरनाक हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Abdominal Cancer Day 2024: पेट का कैंसर होने पर दिखते हैं ये 5 Signs, नज़र आते ही दौड़ते हुए जाएं डॉक्टर के पास

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget