एक्सप्लोरर

क्या आपकी भी आंखों में होने लगी है खुजली? कम कर दें लैपटॉप का इस्तेमाल

लैपटॉप और मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करने से आपकी आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. लगातार स्क्रीन से चिपके रहने से आंखों को आराम नहीं मिल पाता है और खुजली जैसी समस्याएं होने लगती है.

Laptop Side Effects on Eyes : आजकल पैसों के लेनदेन से लेकर ऑनलाइन क्लासेस और ऑफिस वर्क तक सबकुछ वर्चुअल हो गया है. छोटे-बड़े हर कोई किसी न किसी तरह की डिजिटल स्क्रीन पर घंटों आंखें गड़ाए हुए है. बेशक इसके कई फायदे हैं लेकिन आंखों को गंभीर तौर पर नुकसान भी पहुंच रहा है. लगातार लैपटॉप पर काम करने से आंखों में खुजली जैसी समस्याएं हो रही हैं. इससे  डिजिटल आई स्ट्रेन या कंप्यूटर विजन सिंड्रोम भी बढ़ रहा है. ऐसे में अपनी इस आदत में बदलाव करें और आंखों को रेस्ट दें.
 
ज्यादा लैपटॉप चलाने का आंखों पर असर
डिजिटल डिवाइस कोई भी हो, जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आंखों की रोशनी कम होने से लेकर कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है. लगातार लैपटॉप (Laptop) चलाने से आंखों में स्ट्रेस होने लगता है,  आंखें थकी और तनावग्रस्त (Laptop Side Effects on Eyes) हो जाती हैं. दरअसल, जब ज्यादा देर तक लैपटॉप यूज करते हैं, तब आंखें ज्यादा फोकस करने की कोशिश करती हैं. इससे आंखों को ही नहीं कंधे, गर्दन, सिर और पीठ में भी दर्द की समस्याएं हो सकती हैं.
 
लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से क्या-क्या नुकसान
 
धुंधला नजर आना
पास की नजर कमजोर होना
आंखों में खुजली, जलन और ड्राईनेस होना
आंखों में तनाव-दर्द
आंखों का फड़कना, थकान लगना
आंखों से सफेद डिस्चार्ज
किसी चीज पर फोकस करने में समस्या
सिरदर्द
 
 
इस तरह करें आंखों की हिफाजत
 
1. स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें.
2. ब्लू लाइट फिल्टर का यूज करें.
3. स्क्रीन से कम से कम एक हाथ दूरी बनाएं.
4. परेशानी होने पर आंखों की रेगुलर जांच करवाएं.
5. वर्कप्लेस पर प्रॉपर लाइट रखें.
6. पूरे दिन काम करने के बाद 8 घंटे की नींद जरूर लें.
7. रात में मोबाइल या लैपटॉप चला रहे हैं, तो कोशिश करें लाइट ऑन रखें.
8. रात में फोन यूज करते समय नाइट मोड ऑन रखें.
9. रेगुलर आंखें धोएं.
10. आंखों को एक्टिव रखें, मुंह में पानी भरकर आंखों पर छींटे मारे.
11. एक्सरसाइज करने से आंखों को फायदा पहुंचता है.
12. खानपान अच्छा रखें, फल-सब्जियां ज्यादा खाएं, विटामिन ए वाली चीजें जरूर लें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Coffee Side Effect: नए शोध के अनुसार, दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
नए शोध के अनुसार, दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
Birth Weight And Adult Health: क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
क्या जन्म के समय आपका वजन भी था कम? रिसर्च का ये 'स्ट्रोक' कनेक्शन उड़ा देगा होश
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget