एक्सप्लोरर

Heat Wave: लू पहुंचा सकता है आंखों को नुकसान, जा सकती है रोशनी, रहें सावधान

लू के साथ धूल-मिट्टी से भी आंखों को बचाना चाहिए, वरना एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे लोग जिनका हाल ही में मोतियाबिंद, लेसिक या ग्लूकोमा की सर्जरी हुई है, उन्हें लू से बचकर रहना चाहिए.

Heat Wave For Eyes: अप्रैल का महीना चल रहा है. गर्मी का तेवर भी देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में लू (Heat Wave) भी चलने लगेगी, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. IMD ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. हीट वेव का असर शरीर के कई हिस्सों पर पड़ सकता है. इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है. लू आंखों की सेहत के लिए भी खतरनाक है. गर्मियों में ज्यादा तापमान आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है. लू से आंखों मे जलन, रेडनेस और ड्राईनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं. वहीं, तेज धूप से आंखों में इंफेक्शन का जोखिम भी रहता है.
 
लू से जा सकती है आंखों की रोशनी
डॉक्टर्स लू को लेकर अलर्ट करते हैं. उनका कहना है कि इसकी वजह से कॉर्निया के खराब होने का खतरा रहता है. जिसकी वजह से आंखों की रोशनी तक जा सकती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि लू से आंखों में कॉर्नियल बर्न जैसी प्रॉब्लम हो सकती है. जिसकी वजह से कॉर्निया को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है. इससे दिखाई देना तक बंद हो सकता है. इसके अलावा हीट वेव के साथ धूल-मिट्टी से भी आंखों को बचाना चाहिए, वरना एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे लोग जिनका हाल ही में मोतियाबिंद, लेसिक या ग्लूकोमा की सर्जरी हुई है, उन्हें लू से बचकर रहना चाहिए. 
 
लू लगने का क्या कारण है
जब लंबे समय तक गर्म तापमान में रहते हैं तो लू लगने का खतरा ज्यादा हो सकता है. धूप में ज्यादा काम करने वालों को भी लू लग सकता है. लू लगने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से कई तरह की दिक्कतें शुरू हो सकती हैं. 
 
हीट वेव से आंखों को कैसे बचाएं
 
1. सनग्लास लगाकर ही बाहर निकलें.
2. आंखों को छूने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोएं.
3. दिन में दो से तीन बार आंखें अच्छी तरह धोएं.
4. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी समय-समय पर पीते रहें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: अब महंगा ट्रीटमेंट भूल जाएं, चार करोड़ की जगह महज 30 लाख में कैंसर को निपटा देगा स्वदेसी इलाज

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget