एक्सप्लोरर

आंखों में नजर आएं इस तरह के लक्षण तो हो जाएं सावधान, अंधेपन का कारण बन सकती है ये बीमारी

आंखों से जुड़ी कई बीमारियों से बचने के लिए नियमित तौर पर आंखों की जांच करवाएं. इससे ग्लूकोमा का पता चल जाता है और आंखों पर पड़ रहे दबाव को जानने में मदद मिल सकती है.

World Glaucoma Day 2024: आंखें हमारी बॉडी का सेंसेटिव पार्ट होती हैं. ऐसे में उनका विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है. हालांकि, आजकल कम उम्र में ही आंखों की समस्याएं देखने को मिल रही है. इनमें से एक ग्लूकोमा (Glaucoma) भी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्लूकोमा की वजह से अंधापन भी हो सकता है. ऐसे में इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए. ताकि इस बीमारी की पहचान सही समय पर हो पाए और इसका इलाज हो सके. आइए जानते हैं आखिर ये ग्लूकोमा क्या होता है और इससे कैसे बच सकते हैं...
 
ग्लूकोमा क्या है
आंखों की एक बीमारी का नाम ग्लूकोमा है. जिसमें ऑप्टिक तंत्रिका को नुकसान पहुंचता है. ऑप्टिक नर्व्स आंखों से मस्तिष्क तक दृश्यों की जानकारी भेजने का काम करती है. आंखों में किसी कारण से उच्च दबाव होने पर इन तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है. यही ग्लूकोमा का कारण भी हो सकती है. ग्लूकोमा इसलिए ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि यह किसी भी उम्र में हो सकता है. बुजुर्गों में यह समस्या कॉमन होती है. 60 साल के बाद कम दिखाई देने वाले कारणों में यह प्रमुख है. 
 
ग्लूकोमा की पहचान कैसे करें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्लूकोमा का शुरुआती कोई लक्षण नहीं होता है लेकिन समय के साथ यह आंखों की रोशनी को कम करते जाता है. ग्लूकोमा बढ़ने से अक्सर सिरदर्द, आंखों में तेज दर्द, मतली या उल्टी, धुंधला नजर आना, आंखों के लाल होने जैसी समस्याएं देखी जाती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर किसी बल्ब या रोशनी को देखने पर इंद्रधनुषी घेरा दिखाई दे तो समझ जाना चाहिए कि आप ग्लूकोमा की चपेट में हैं. ऐसे में सावधान हो जाना चाहिए और आंख विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए.
 
ग्लूकोमा से बचने के उपाय
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लूकोमा ही नहीं आंखों से जुड़ी कई बीमारियों से बचने के लिए नियमित तौर पर आंखों की जांच करवाएं. इससे ग्लूकोमा का पता चल जाता है और आंखों पर पड़ रहे दबाव को जानने में मदद मिल सकती है. अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी का कहना है कि हर 5-10 साल में आंखों की पूरी जांच करवाना चाहिए. अगर ग्लूकोमा की कोई फैमिली हिस्ट्री है तो भी सावधान रहना चाहिए. डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आंखों का खास और सावधानीपूर्वक ख्याल रखना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget