एक्सप्लोरर

Contact Lens: आप भी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए यूज करते हैं कॉन्टैक्ट लेंस? जान लीजिए ये कितना खतरनाक

अच्छी क्वालिटी का कॉन्टैक्ट लेंस न पहनने पर आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. इससे आई ड्राइनेस, एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कॉन्टैक्ट लेंस लेते समय सावधान रहना चाहिए.

Contact Lens Side Effects : आंखों के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं. हमारी बदलती लाइफस्टाइल का आंखों पर प्रभाव पड़ता है. अब छोटे-छोटे बच्चों की आंखों पर भी चश्मा लग रहा है. हालांकि, बहुत से लोग चश्मा पहनना पसंद नहीं करते हैं. इसकी जगह लेंस लगाते हैं. स्टाइलिश लुक के लिए आई कॉन्टैक्ट लेंस (Eye Contact Lens) उनकी फर्स्ट प्रॉयरिटी बन रही है, जिसके कुछ खतरे भी हैं. अगर आप भी आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए कॉन्टैक्ट लेंस यूज करते हैं तो जान लें कि यह कितना खतरनाक है...

कॉन्टैक्ट लेंस क्यों हानिकारक

कॉन्टेक्ट लेंस का यूज आंखों के लिए नुकसानदायक माना जाता है. अगर लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करते हैं तो आंखों में ऑक्सीजन की कमी और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं. इसकी वजह से आंख की रोशनी पर बुरा असर पड़ता है. गलत तरह से कॉन्टैक्ट लेंस पहनना इन समस्याओं का सबसे बड़ा कारण माना जाता है. इनमें इंफेक्शन और कोर्नियल अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कोर्नियल अल्सर से आंखों में जख्म हो जाता है और रोशनी तक जा सकती है.

यह भी पढ़ें: क्या सच में पेट में पल रहे बच्चे को आटिज्म से बचाया जा सकता है? क्या कहते हैं डॉक्टर

कॉन्टेक्ट लेंस पहनने के क्या-क्या नुकसान

1. एलर्जी और इंफेक्शन

ज्यादा देर तक रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से आंखों में एलर्जी और इंफेक्शन हो सकती है. लेंस पहनने की वजह से आंख के अंदर मौजूद कॉर्निया पर घर्षण होता है और एलर्जी-आंख का इंफेक्शन का जोखिम रहता है.

2. ड्राई आई 

ज्यादा देर तक रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने से आंखों में ड्राई आई सिंड्रोम की प्रॉब्लम हो सकती है. इसकी वजह से आंख ड्राई हो सकती है. आंख से पानी गिर सकता है. इसमें आपकी आंखें लाल रहती हैं और आंखों में जलन हो सकती है.

यह भी पढ़ें: गर्म और ठंडा एक साथ खाने से क्या वाकई में कमजोर हो जाते हैं दांत? ये है सच

3. आंखों में गंभीर दर्द 

बहुत देर तक रंगीन कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से आंखों में तेज दर्द और जलन हो सकती है. इससे आंख में ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो सकती है, जिससे गंभीर दर्द हो सकता है. कुछ लोगों में यह समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है. आंख की रोशनी भी प्रभावित होती है.

4. आंख आना

बहुत ज्यादा देर तक कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से आंख आने (Conjunctivitis) की समस्या हो सकती है. इसे पिंक आई भी कहती है. इस समस्या में आंखों की रोशनी भी कमजोर हो सकती है.

5. आंखें लाल होना

ज्यादा समय तक कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से आंखें लाल हो सकती हैं. इसकी वजह से आंखों में जलन और पानी आने जैसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है. इस तरह की दिक्कत आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :

Anemia In Women's: भारत में खून की कमी से जूझ रहीं 40% महिलाएं, जानें क्या

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget