एक्सप्लोरर

गुस्सा सिर्फ मूड नहीं, मौत भी बन सकता है! जानें ये सेहत के लिए कितना खतरनाक

गुस्सा आना लाजमी है. थोड़े समय के लिए गुस्सा, आपके मन की भड़ास निकालने में मदद करता है, लेकिन जब यह आदत बन जाए तो यह सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. कई बार जानलेवा भी हो सकता है.

Anger Health Risks: गुस्सा आना इंसान की आम फीलिंग है. जब कोई चीज़ हमारी उम्मीद के हिसाब से नहीं होती या हम किसी बात से परेशान होते हैं, तो गुस्सा आना स्वाभाविक है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग छोटे-छोटे कारणों पर गुस्सा करने लगते हैं, ट्रैफिक जाम, ऑफिस का प्रेशर, रिश्तों की खटास या सोशल मीडिया पर बहस या कुछ और. लेकिन क्या आप जानते हैं, यह गुस्सा धीरे-धीरे आपके शरीर को अंदर से खोखला कर रहा है.

कई रिसर्च में साबित हो चुका है कि गुस्सा (Anger) दिल की बीमारियों, ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकती है. यहां तक कि गुस्से के तुरंत बाद हार्ट अटैक (Heart Attack) होने के मामले भी सामने आए हैं. बार-बार और जरूरत से ज्यादा गुस्सा करना आपकी सेहत के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है. 

गुस्सा क्यों बन जाता है दिल का दुश्मन

1. गुस्से का दिल पर असर

हर इंसान को कभी न कभी गुस्सा आता है, लेकिन अगर ये रोज की आदत बन जाए, तो परेशानी बड़ी हो सकती है. रिसर्च में यह सामने आया है कि बार-बार गुस्सा आने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे दिल पर जोर पड़ता है. ये जोर धीरे-धीरे हार्ट अटैक का खतरा बना सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, गुस्से के कारण हमारे शरीर में 'स्ट्रेस हार्मोन' जैसे एड्रेनालिन और कोर्टिसोल बढ़ जाते हैं. इससे न सिर्फ दिल की धड़कन तेज होती है, बल्कि धमनियों में सूजन और संकुचन भी शुरू हो सकता है, जो लंबे समय में दिल की बीमारियों की वजह बनता है.

2. गुस्सा और मानसिक सेहत

बहुत ज्यादा गुस्सा करने वाले लोग अक्सर मानसिक तौर पर भी परेशान रहने लगते हैं. इसका सीधा असर नींद, ध्यान और सोचने की क्षमता पर पड़ता है. लगातार गुस्से में रहने से आप डिप्रेशन और एंग्जायटी के शिकार हो सकते हैं.

3. पाचन पर भी पड़ता है असर

गुस्से का एक और बड़ा नुकसान ये है कि इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं, जैसे गैस, एसिडिटी और अल्सर तक हो सकते हैं. यानी गुस्सा सिर्फ मूड नहीं बिगाड़ता, पेट भी बिगाड़ सकता है.

गुस्से को कैसे कंट्रोल करें

गुस्सा आने पर गहरी सांस लें और खुद को शांत करने की कोशिश करें.

योग और मेडिटेशन जरूर करें.

फिजिकल एक्सरसाइज करें, ताकि तनाव बाहर निकले.

अगर जरूरत हो, तो किसी काउंसलर या डॉक्टर से बात करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget