एक्सप्लोरर

घी में भूनकर नहीं... इस तरह खाने चाहिए मखाने! वरना हो सकती है पेट की यह गंभीर बीमारी

मखाना शरीर के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही ज्यादा नुकसानदायक भी है. यह आपको पेट की बीमारी भी दे सकता है. इसलिए इसे खाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

मखाना शरीर के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही ज्यादा नुकसानदायक भी है. अगर आप हद से ज्यादा मखाना खाते हैं तो आज से ही छोड़ दीजिए क्योंकि यह मुफ्त में आपको पेट की कई सारी बीमारी दे सकता है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अक्सर लोग व्रत, शाम के स्नैक्स में मखाना खाते हैं. जिन लोगों को पता है कितनी मात्रा में खाना है उनके लिए कोई बात नहीं लेकिन जिन्हें मखाना बहुत पसंद है और वह खाते वक्त मात्रा नहीं देखते उन लोगों के लिए यह आर्टिकल खास है.

आइए जानते हैं क्यों कहा जाता है ज्यादा मात्रा में मखाना क्यों नहीं खाना चाहिए?

मखाने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. साथ ही इसमें सोडियम कम होता है.लेकिन इसमें मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, थियामिन, प्रोटीन और फास्फोरस जैसे तमाम गुण भरपूर होते हैं. इसलिए कहा जाता है मखाना खाने के जितने फायदे हैं उतना ही नुकसान भी है. खासकर जिन लोगों को पेट की दिक्कत अक्सर रहती है. पेट साफ नहीं रहता है उन लोगों को फाइबर युक्त मखाना पचाने में कई तरह की दिक्कत हो सकती है. 

अगर आपका पेट है कमजोर

आपको किसी भी चीज को पचाने में खासा दिक्कत होती है. तो आपको मखाना खाने से बचना चाहिए. ये मखाना पेट के लिए काफी भारी होता है. क्योंकि मखाने में जो फाइबर होता है उसे पचाने के लिए पेट को ज्यादा से ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है. जब आप इसे खाते हैं तो यह पेट के पानी को धीरे-धीरे सोखने लगता है. ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसे खाना पेट के लिए ठीक नहीं. इससे आपको परेशानी हो सकती है. साथ ही पेट दर्द और ब्लोटिंग की दिक्कत भी शुरू हो सकती है. इसलिए जिन्हें कोई भी चीज पचाने में दिक्कत होती है उन्हें मखाना एकदम कम या नहीं खाना चाहिए. 

किडनी स्टोन की दिक्कत में

अगर आपको किडनी में स्टोन की शिकायत है तो आपको मखाना नहीं खाना चाहिए. दरअसल, किडनी में स्टोन शरीर में कैल्शियम बढ़ने के कारण होती है. ऐसे में अगर आप कैल्शियम से भरपूर मखाने खाते हैं तो यह खतरनाक रूप से ट्रिगर कर सकता है. इसलिए किडनी में स्टोन की शिकायत है तो एकदम मखाना खाने से बचें.

डायरिया एकदम भूल से भी न खाएं

डायरिया में मखाना खाना एकदम खतरनाक साबित हो सकता है. मखाना फाइबर से भरपूर है. और फाइबर डायरिया को बढ़ावा दे सकता है. 

घी में मखाना भूनकर न खाएं

घी में मखाना भूनकर खाने से डायबिटीज और जिन लोगों को पेट की बीमारी है उनके लिए काफी नुकसानदायक है. क्योंकि घी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और मखाना में फाइबर पाया जाता है. ऐसे में इसे साथ में पचाना नुकसानदायक हो सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Diabetes Symptoms: ये हैं डायबिटीज की 'पार्टनर डिसीज', जो शुगर बढ़ने से हो जाती हैं... सावधान रहें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget