एक्सप्लोरर

विटामिन डी की कमी से शरीर पर दिखाई देने लगते हैं ये लक्षण, डाइट में इन चीजों को करें शामिल

शरीर में सबसे आम कमी विटामिन डी की है. आजकल हर दूसरा व्यक्ति विटामिन डी की कमी से जूझ रहा है. खासकर सर्दियों में विटामिन डी की कमी से शरीर में दर्द बढ़ जाता है.

शरीर में सबसे आम कमी विटामिन डी की है. आजकल हर दूसरा व्यक्ति विटामिन डी की कमी से जूझ रहा है. खासकर सर्दियों में विटामिन डी की कमी से शरीर में दर्द बढ़ जाता है. इसलिए विटामिन डी से भरपूर इन खाद्य पदार्थों का सेवन जरूर करें. शरीर के लिए सभी विटामिन, मिनरल और दूसरे पोषक तत्व जरूरी होते हैं. लेकिन कुछ विटामिन ऐसे भी होते हैं जिनकी कमी से शरीर में दूसरे विटामिन भी कम हो जाते हैं.

ऐसा ही एक जरूरी पोषक तत्व है विटामिन डी. विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में कैल्शियम और आयरन भी कम होने लगता है. जिसका शरीर पर बुरा असर पड़ता है. विटामिन डी कम होने पर इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है. सर्दियों में जब शरीर में विटामिन डी कम होता है तो बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी कम हो जाती है. इसलिए अगर आप पूरी सर्दी बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो अपनी डाइट में विटामिन डी से भरपूर इन चीजों को जरूर शामिल करें.

विटामिन डी से भरपूर फूड आइटम

संतरा - कुछ लोग सर्दियों में संतरा खाने से बचते हैं लेकिन संतरे में विटामिन डी, विटामिन सी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है. आप संतरा खा सकते हैं या संतरे का जूस पी सकते हैं. इससे शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम दोनों की कमी पूरी होगी. इम्यूनिटी भी मजबूत होगी.

सी फूड - विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में सीफूड को शामिल करें. समुद्री मछलियों में आप सैल्मन, टूना और मैकेरल मछली खा सकते हैं. इन्हें विटामिन डी और हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत माना जाता है.

दूध - दूध और डेयरी उत्पाद भी विटामिन डी का अच्छा स्रोत हैं. खासकर गाय का दूध पीने से शरीर को विटामिन डी मिलता है. दूध में विटामिन डी के अलावा कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. इसलिए दिन में 1-2 गिलास दूध जरूर पिएं.

यह भी पढ़ें :दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम, बस खाने में कम कर दें ये एक चीज

मशरूम - विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में मशरूम को जरूर शामिल करें. मशरूम को विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. मशरूम जब सूरज की रोशनी के संपर्क में आते हैं तो उनमें विटामिन डी बनता है. मशरूम को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

दही - शाकाहारियों को अपने खाने में दही जरूर शामिल करना चाहिए। सर्दियों में घर पर बना ताजा दही खाएं। इससे शरीर को विटामिन डी और कैल्शियम दोनों मिलेंगे। रोजाना दही खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और पाचन भी दुरुस्त रहता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: डायबिटीज का मरीज बना सकती है आपकी ये आदत, तुरंत सुधार लें वरना..

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
आपको कैसे बर्बाद करता है नशा, शरीर में जाकर क्या करता है पहला काम
World Stroke Day: क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
क्या स्मार्टवॉच पकड़ सकती है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला सच
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget