एक्सप्लोरर

40 की उम्र में जवान दिखना है तो आज से ही ये सप्लीमेंट लेना शुरू कर दें

एजिंग के चलते शरीर मे कई तरह के बदलाव आते हैं, शरीर कमजोर होने लगता है, अब ऐसे में एजिंग को तो रोकना मुमकिन नहीं है लेकिन कुछ हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो कर आप सेहतमंद जीवन जी सकती हैं

Essential Supplement For Women: एजिंग एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसे आप रोक नहीं सकती, ये एक प्राकृतिक परिवर्तन है, जिसे हर किसी को अपना पड़ता है. बढ़ती उम्र में कई सारी दिक्कतें होने लगती है प्रेगनेंसी की कठिनाइयां, धीमा मेटाबॉलिज्म, पीरियड्स में बदलाव, मेनोपॉज, यूरिन का कंट्रोल नहीं कर पाना, चेहरे पर एजिंग के साइन वगैरा वगैरा, हालांकि हेल्दी लाइफस्टाइल और सही पोषक तत्व के साथ आप इस उम्र में भी खुद को जवान और हल्दी रख सकती हैं, आज हम आपको कुछ ऐसे सप्लीमेंट के बारे में बता रहे हैं जिससे महिलाओं को 30  के बाद जरूर लेना चाहिए आइए जानते हैं इसके बारे में.

कैल्शियम-कैल्शियम का सेवन करना चाहिए, ये हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है. बोन डेंसिटी को मेंटेन रखता है बढ़ती उम्र में यह और भी जरूरी हो जाता है क्योंकि महिलाएं जल्दी ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से ग्रस्त हो जाती है, ऐसे में कैल्शियम इन सब से आपको बचाता है

विटामिन ई और विटामिन सी-विटामिन ई और विटामिन सी का भी सेवन करना चाहिए , यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा बाल और इम्यूनिटी लेवल में सुधार करने में मदद करता है.अक्सर बढ़ती उम्र में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और बीमारियों से लड़ने की ताकत खत्म हो जाती है, ऐसे में कई सारी बीमारी आपको घेरने लगती है, अगर आप इन दो विटामिंस का सेवन करेंगी तो आप बीमारियों से लड़ सकती हैं.

विटामिन डी- विटामिन डी का सेवन इसलिए जरूरी है क्योंकि विटामिन डी अतिरिक्त कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है. यह दिल की बीमारियों से बचाता है और वजन घटाने में भी मदद करता है.

आयरन- इस उम्र में आयरन का मेंटेन रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह एक बहुत ही जरूरी मिनरल्स है. महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी होने का खतरा रहता है, इसकी वजह से शरीर में हमेशा थकान महसूस होती है. आयरन की कमी से इंफेक्शन की संभावना भी बढ़ जाती है.

फोलिक एसिड-कोशिकाओं के विकास के लिए फोलिक एसिड बहुत ही जरूरी है. अगर आप 30 और 40 के बीच में है तो आपको अपने डाइट में फोलेट की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए.

Omega 3 फैटी एसिड-Omega 3 फैटी एसिड का सेवन भी इस उम्र में जरूरी है, ये एंजाइटी से लड़ता है.मेटाबॉलिक संबंधी बीमारियों की संभावना को कम करता है. सूजन कम करता है. ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारा शरीर खुद से नहीं बनाता है इसलिए हमें डाइट या सप्लीमेंट से इसे पूरा करने की जरूरत पड़ती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: तिल से लेकर वजन में बदलाव तक, युवाओं में दिखते हैं कैंसर के ये 5 कॉमन 'वार्निंग सिग्नल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
Personal Hygiene Tips: प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
प्राइवेट पार्ट और पर्सनल हाइजीन का रखें खास ख्याल, इन बातों को न करें नजरअंदाज
Xप्लेन: क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
क्या हर बुखार में स्वाइन फ्लू टेस्ट करवाएं? महिला की मौत के बाद देशभर में हलचल
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें
टॉयलेट में आप भी लगाते हैं ज्यादा जोर? ये हो सकती है दिक्कतें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget