एक्सप्लोरर

तिल से लेकर वजन में बदलाव तक, युवाओं में दिखते हैं कैंसर के ये 5 कॉमन 'वार्निंग सिग्नल'

Cancer Warning Signs: एक रिसर्च में यह पाया गया है कि युवा कैंसर के लक्षणों के बारे में सही से जागरुक नहीं रहते. वे ऐसे कई लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं, जिनकी वक्त पर पहचान होना बहुत जरूरी होता है.

Cancer Warning Symptoms: कैंसर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिसके लक्षण आमतौर पर स्थिति बिगड़ जाने के बाद साफतौर पर दिखाई देते हैं. इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान पाना हर किसी के लिए मुश्किल साबित होता है. कैंसर के ज्यादातर लक्षण कॉमन प्रॉब्लम्स जैसे दिखाई पड़ते हैं, इसलिए लोग इन्हें समय पर पहचान नहीं पाते. हालांकि कई लोग छोटे-छोटे सिम्टम्स को गंभीरता से लेकर समय पर इसका इलाज करवा लेते हैं, जिससे वे इसके जोखिम से बच जाते हैं.

एक शोध बताता है कि 18 से 24 साल के 50 प्रतिशत से भी कम युवा कैंसर के पांच कॉमन वार्निंग सिग्नल्स पर गौर फरमा पाते हैं. अगर ये 5 लक्षण आपको दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करवा लेनी चाहिए.  

टीनएज कैंसर ट्रस्ट की नई रिसर्च में यह पाया गया है कि युवा कैंसर के लक्षणों के बारे में सही से जागरुक नहीं रहते. वे ऐसे कई लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं, जिनकी वक्त पर पहचान होना बहुत जरूरी होता है. 18 से 24 साल के लोगों के बीच कैंसर के सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले सिम्टम्स- गांठ, चोट से बना गुमड़ा और सूजन है. हालांकि 56 प्रतिशत लोग अभी भी इसकी पहचान करने में असमर्थ हैं.

युवाओं में कैंसर के 5 कॉमन सिम्टम्स

1. गांठ, चोट से बना गुमड़ा और सूजन

अपने शरीर के हर हिस्से की जांच करें कि कहीं वहां कोई गांठ या बेवजह सूजन तो नहीं है. यह भी देखें कि कहीं स्तनों या टेस्टिकल्स में तो कोई गांठ नहीं है. गांठ का पता लगाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने शरीर की स्नान करते वक्त ठीक से जांच करें.

2. तिल

हर किसी के शरीर पर वैसे तो तिल होना आम बात है. लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि कई बार यही तिल कैंसर के पनपने का जोखिम पैदा करते हैं. तिल कैंसर सेल्स को शरण दे सकते हैं. अगर आप अपनी शरीर में किसी भी तरह का बदलाव देख रहे हैं, जैसे साइज, शेप, कलर, ब्लीडिंग होना, खुजली होना या क्रस्टिंग आदि, तो इसे हल्के में कभी न लें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. 

3. वजन में एकाएक बदलाव

अगर आप खराब भोजन से परहेज कर रहे हैं या जमकर एक्सरसाइज कर रहे हैं तो वजन घटना आम बात है. लेकिन अगर आप वजन घटाने के लिए कुछ भी नहीं कर रहे और आपका वेट लगातार गिरता चला जा रहा है तो ये चिंता की बात है. वहीं, अगर वजन तेजी से बढ़ रहा है तो भी ये चिंता की बात है. क्योंकि कुछ ट्यूमर वजन में बढ़ोतरी का कारण बनते हैं.

4. थकान

कैंसर आगे बढ़ने के लिए आपके शरीर के पोषक तत्वों का इस्तेमाल करता है. यही वजह है कि ये पोषक तत्व आपके शारीरिक स्वास्थ्य में कोई योगदान नहीं देते. इसलिए आपको ज्यादा थका हुआ महसूस हो सकता है.

5. लगातार दर्द 

शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाला दर्द हमें यह बताता है कि कुछ तो गलत है. कैंसर रिसर्च यूके का मानना है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे दर्द का अनुभव होना सामान्य बात हो जाती है. लेकिन शरीर में कहीं भी बेवजह या लगातार दर्द होना गंभीर शारीरिक परेशानी का संकेत हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Heavy Periods: कुछ महिलाओं को क्यों होते हैं हैवी पीरियड्स? कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी? जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget