एक्सप्लोरर

इंसेफलाइटिस प्रभावित 13 जिलो में आज से 30 अगस्त तक चलेगा स्वच्छता अभियान

सरकार ने वेक्टर और गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचाव, रोकथाम और उनके नियंत्रण हेतु प्राथमिकता के आधार पर सभी जिलो में आज से 25 अगस्त तक विशेष सफाई चलाने का निर्देश दिया है.

लखनऊ: सरकार ने वेक्टर और गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचाव, रोकथाम और उनके नियंत्रण हेतु प्राथमिकता के आधार पर सभी जिलो में आज से 25 अगस्त तक विशेष सफाई चलाने का निर्देश दिया है. वहीं एक्यूट इंसेफलाइटिस सिन्ड्रोम और जापानी इंसेफलाइटिस प्रभावित 13 जिलो में यह अभियान 30 अगस्त तक जारी रहेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को उक्त निर्देश दिये हैं. एक्यूट इंसेफलाइटिस सिन्ड्रोम और जापानी इंसेफलाइटिस से प्रभावित क्षेत्र- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर और लखीमपुर खीरी एक्यूट इंसेफलाइटिस सिन्ड्रोम और जापानी इंसेफलाइटिस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को परिपत्र भेजकर उक्त निर्देश दिये हैं. परिपत्र में उन्होंने कहा कि-

  • अभियान के दौरान सभी जिलो में विस्तृत कार्ययोजना बनायी जाए.
  • ग्राम पंचायतों में तैनात सभी सफाई कर्मियों की दो-से-पांच दिन का रोस्टर बनाकर बंद नालियों, गन्दी गलियों, हैण्डपम्पों के आसपास की जगहों, अन्य पेयजल स्रोतों के आसपास और तालाब की सफाई हेतु विशेष जवाबदेही तय की जाए.
  • सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम्य स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति की विशेष बैठक आयोजित की जाए.
  • ग्राम सभाओं की बैठक करके लोगों को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, मच्छरदानी का उपयोग करने की दिशा में जागरूक किया जाये.
  • जागरूकता के लिए दीवार लेखन, समूह बैठकों, स्कूली बच्चों की रैली, प्रभात फेरी आदि का आयोजन किया जाएं.
  • प्रचार सामग्री के प्रयोग के साथ ही भारी मात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को क्लोरीन टैबलेट का वितरण सुनिश्चित किया जाये.
  • नालियों से जल-निकासी की समुचित व्यवस्था की जाये. यदि नालियां अतिक्रमण की शिकार हैं तो पुलिस उन्हें मुक्त कराये.
  • इस अभियान को सफल बनाने के लिए यथासंभव स्वयंसेवी संस्थाओं और सामुदायिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाये.

मस्तिष्क ज्वर से पांच और बच्चों की मौत- आपको बता दें, गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस की वजह से पांच और बच्चों की मौत हो गई. अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय से प्राप्त सूचना के मुताबिक, 15 और 16 अगस्त को इंसेफेलाइटिस के कुल पांच मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही इस साल मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 144 हो गई है. पिछले दो दिन के दौरान इंसेफेलाइटिस के 14 नए मरीज भर्ती किए गए. इस साल अभी तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुल 539 मरीजों को भर्ती किया गया है. इनमें से इस समय 64 का इलाज किया जा रहा है. मालूम हो कि पूर्वांचल के गोरखपुर महाराजगंज और कुशीनगर समेत 12 जिलों में इंसेफलाइटिस का प्रकोप है. इन जिलों के अलावा बिहार और नेपाल से भी जापानी इंसेफलाइटिस के मरीज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लाए जाते हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget